एक बार फिर सुर्खियों में Poonam Pandey, भारत- न्यूजीलैंड के मैच पर बोलीं- ” मैं फिर स्ट्रिप होने की बात कहूं?”

poonam pandey

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडेय (poonam pandey) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वे अपने विवादित (controversial) बयानों, फोटो और वीडियोज़ को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ है। ज्ञात हो कि 2011 में वर्ल्ड कप (world cup) के दौरान पूनम पांडेय के एक बयान ने हर तरफ हलचल मचा दी थी। पूनम पांडेय ने कहा था कि भारत की जीत पर वे अपने कपड़े उतार (strip) देंगी। उनके इस बयान के बाद हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही थी। हालांकि उन्होंने ऐसा किया नहीं था।

यह भी पढ़ें… ऊर्जा मंत्री के खंबे पर चढ़ने का असर, कर्मचारी हटा रहे घोंसले, झाड़ियां, अफसर मैदान में

अब एक बार फिर चल रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बीच उन्होंने कपड़े उतारने के लेकर बयान दिया है। आईसीसी वीश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत और न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबला खेल रहे हैं। इसी बीच पूनम पांडेय मुम्बई में किसी इवेंट में शिरकत करने पहुंची। यहां उनके पति सैम बॉम्बे भी आए हुए थे। रिपोर्टर्स से बातचीत के दौरान उन्होंने पूनम पांडेय से चल रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में सवाल किया।

रिपोर्टर्स ने उनसे पूछा, भारत और न्यूजीलैंड का मैच चल रहा है इस पर क्या आप कुछ कहना चाहेंगी? रिपोर्टर के इस प्रश्न पर पूनम पांडेय ने हैरानी में पूछा, ” क्रिकेट चालू है? लोग क्रिकेट खेल रहे हैं? तो आप क्या चाहते हैं कि मैं फिर स्ट्रिप ( कपड़े उतारना) होने की बात कहूं?”

यह भी पढ़ें… Online Class में 9वीं के छात्र ने महिला टीचर को दिखाए प्राइवेट पार्ट, फिर हुआ ये…

पूनम पांडेय ने इतना कहा ही था कि उनके पति सैम बॉम्बे ने उनके इस बयान को और हवा दे दी। उन्होंने कहा, ” क्या मैं स्ट्रिप कर सकता हूं।’ इस पर पूनम पांडेय ने मजाक करते हुए कहा, ” तुम स्ट्रिप करना चाहते हो? भारत हार जाएगा, मत करना।’ अब इस बयान के लिए पूनम पांडेय एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।इसके पहले भी वे अपने इंस्टाग्राम पोस्ट्स की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती है हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews