आईपीएल के इतिहास में सिर्फ 2 बार हुआ ऐसा… ऑरेंज कैप के इस रिकॉर्ड को सुनकर चौंक जाएंगे आप!

आईपीएल के ऐसे कई रिकॉर्ड होंगे जिनके बारे में आप शायद जानते होंगे, लेकिन आईपीएल की एक ऐसी बात हम आपको बता रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरान हो सकते हैं। आज हम 17 साल के आईपीएल के इतिहास की ऑरेंज कैप की एक शॉकिंग न्यूज़ देने जा रहे हैं।
Orange Cap

आईपीएल जैसे ही शुरू होता है, ऑरेंज कैप का मीटर भी शुरू हो जाता है। अक्सर पॉइंट्स टेबल के साथ-साथ दर्शक ऑरेंज कैप के ऊपर भी नजर रखते हैं। पल-पल ऑरेंज कैप की रेस बदलती रहती है। हर एक मैच में अलग-अलग खिलाड़ी यह कैप पहने हुए दिखाई देते हैं। हालांकि पूरी लड़ाई अंतिम मैच तक चलती है और अंत में फाइनल मुकाबले के बाद, जिसके सबसे ज्यादा रन होते हैं, उसे टूर्नामेंट का सबसे बेस्ट बल्लेबाज घोषित करते हुए ऑरेंज कैप दी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी की टीम ने भी आईपीएल का खिताब जीता है?

आज हम आपको एक ऐसी हैरान कर देने वाली बात बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर शायद आप चौंक जाएं। आज हम आपको बताएंगे कि क्या अगर किसी टीम का खिलाड़ी ऑरेंज कैप जीतता है, तो क्या वह टीम भी आईपीएल का खिताब जीतती है? चलिए जानते हैं।

आप सुनकर हैरान हो सकते हैं कि आईपीएल के 17 साल के इतिहास में सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है जब किसी ऑरेंज कैप विनर की टीम ने खिताब जीता है। दरअसल, ज्यादातर बार जिस टीम का खिलाड़ी ऑरेंज कैप जीतता है, वह टीम रनर-अप रही है। जबकि सिर्फ दो बार ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

पहली बार इसने किया यह कारनामा

इसमें एक टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने 2014 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान ऑरेंज कैप विनर उनकी ही टीम का खिलाड़ी था, जिसने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। दरअसल, 2014 में रॉबिन उथप्पा ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। उन्होंने 16 मैच में 660 रन बनाए थे।

दूसरी बार यह कारनामा करने वाली टीम थी यह

जबकि आईपीएल के इतिहास में दूसरी बार यह कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने किया था। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने वैसे तो पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है, लेकिन सबसे अहम खिताब टीम के लिए 2021 का रहा क्योंकि इस साल टीम ने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमाया था। दरअसल, 2021 के सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 मैच में 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी और इसी साल चेन्नई की टीम ने दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था। यानी 15 बार ऐसा हुआ है जब ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी की टीम ट्रॉफी नहीं जीत सकी। हालांकि दो बार ऑरेंज कैप विनर की टीम ने ही खिताब पर कब्जा जमाया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews