ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान को फिर लगा झटका, ICC ने टीम पर लगाया जुर्माना

AUS vs PAK

Aus vs Pak: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। जहां रविवार को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। पाकिस्तान पहले पायदान से दूसरे पायदान पर खिसक गई थी। वहीं भारत दूसरे पायदान से पहले पायदान पर आ गया था। वहीं अब एक बार फिर अंतर्राष्टीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान की टीम को एक बड़ा झटका दिया है।

पाकिस्तान की टीम पर लगाया 10 फीसदी जुर्माना

पाकिस्तान की टीम पर ICC ने 10 फीसदी का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना पाकिस्तान टीम द्वारा टेस्ट मैच के दौरान ओवर फेंकने में तयशुदा समय से ज्यादा का वक्त लेने के कारण लगाया गया है। आपको बता दें ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के मुताबिक, अगर कोई टीम ओवर फेंकने में तयशुदा वक्त से ज्यादा का समय लेता है तो उस टीम के सभी खिलाड़ी पर प्रति ओवर 5 फीसदी का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है। इसी नियम के जरिए ICC ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर 2 ओवरों में तयशुदा वक्त से ज्यादा लेने के कारण खिलाड़ियों पर मैच फीस पर 10 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है।

WTC के प्वाइंट्स टेबल में 2 प्वाइंट्स पीछे हुई पाकिस्तान की टीम

गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया से पहला टेस्ट मैच हारने के बाद पहले ही प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर आ गई है। वहीं अब ICC ने पाकिस्तान के 2 प्वाइंट्स भी कम कर दिए हैं। पाकिस्तान की विनिंग परसेंटेज जो कि 66.67 फीसदी थी, वह घटकर अब 61.11 हो गया है। आपको बता दें ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अनुच्छेद 16.11.2 के मुताबिक प्रति ओवर तयशुदा वक्त से ज्यादा लगने पर 1 अंक कम कर दिया जाता है। इसी लिहाज से पाकिस्तान की टीम के 2 प्वाइंट्स कम हो गए हैं।

वहीं ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में दूसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न में खेला जाएगा। जबकि तीसरा टेस्ट मैच 3 से 7 जनवरी के बीच सिडनी में होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews