इस खिलाड़ी पर ICC का बड़ा एक्शन, लगा दिया भारी जुर्माना, मैदान में तोड़ा था ये नियम

पाकिस्तान के बांए हाथ के अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ट्राई-सीरीज के फाइनल के दौरान नियम तोड़ने का दोषी पाया गया है। जिसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बड़ा एक्शन लिया है।
इस खिलाड़ी पर ICC का बड़ा एक्शन, लगा दिया भारी जुर्माना, मैदान में तोड़ा था ये नियम

पाकिस्तान टीम पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कुछ दिन पहले बड़ा एक्शन लिया था लेकिन अब फिर टीम के खिलाड़ी पर सख्ती दिखाई है। बांए हाथ के अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ट्राई-सीरीज के फाइनल के दौरान नियम तोड़ने का दोषी पाया गया है। जिसके बाद ICC ने सख्त कार्रवाई की है।

बता दें कि पाक खिलाड़ी फखर जमान पर आचार संहिता का लेवल-1 उल्लंघन करने पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। जमान को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए निर्धारित आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करते पाया गया है, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायर के निर्णय पर असहमति जताने से संबंधित है।

वहीं इसके अलावा फखर जमान के खाते में एक डीमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। 24 महीने की अवधि में उनपर ये पहला एक्शन आईसीसी की तरफ से लिया गया है। फखर जमान ने आईसीसी की तरफ से लिए गए इस एक्शन को स्वीकार कर लिया है।

ये है पूरा मामला

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी की। 19वें ओवर की पहली गेंद पर फखर जमान ने दसुन शनाका का एक शानदार कैच पकड़ा जिसके बाद फील्ड अंपायर ने इस कैच को चेक करने के लिए तीसरे अंपायर के पास फैसले को भेजा।

जब तीसरे अंपायर ने रिप्ले में चेक किया तो पाया गया कि गेंद जमीन पर भी लगते हुए दिखी जिसके चलते उन्होंने इसे आउट दिया नहीं दिया गया। इसके बाद मैदान में मौजूद अंपायर से अपनी नाखुशी को जाहिर करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद जब अगली गेंद डाली गई तो शनाका बोल्ड हुए और फिर फखर जमान ने थर्ड अंपायर की तरफ दोनों हाथ उठाते हुए अपील करने के साथ अपनी नाखुशी को जाहिर किया। उनके इस व्यवहार को देखते हुए ICC ने एक्शन लिया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews