क्या अब भी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान? एक बार फिर देखने को मिलेगा भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल!

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को भारत के हाथों बुरी हार झेलनी पड़ी। इस हार के चलते अब चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का सफर बेहद मुश्किल हो गया है। सभी के मन में यह सवाल है कि क्या सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान क्वालीफाई कर सकेगा या नहीं? साथ ही, यह भी चर्चा हो रही है कि क्या चैंपियंस ट्रॉफी में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का फाइनल देखने को मिलेगा?
क्या अब भी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान? एक बार फिर देखने को मिलेगा भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल!

पाकिस्तान का सफर चैंपियंस ट्रॉफी में बेहद कठिन नजर आ रहा है। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से 60 रनों की हार झेलने के बाद, भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। ऐसे में लगातार दो मुकाबले हारने के बाद, अब सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकेगी? यही सवाल अब सभी पाकिस्तानी फैंस के मन में दौड़ रहा है, जबकि भारतीय फैंस के मन में यह उत्सुकता है कि क्या एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला देखने को मिलेगा? चलिए, इस खबर में जानते हैं कि क्या पाकिस्तान किसी तरह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है या नहीं।

दरअसल, ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इस समय भारत सबसे ऊपर दिखाई दे रहा है। भारत ने दो मुकाबले खेले हैं, जिनमें दोनों में जीत हासिल की है, और भारत का रन रेट 0.647 है। जबकि न्यूजीलैंड की टीम इस ग्रुप में दूसरे नंबर पर है, जिसने एक मुकाबला खेला है और एक जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड का रन रेट 1.2 है।

क्या पाकिस्तान अभी भी कर सकता है क्वालीफाई?

पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अब तक इस टूर्नामेंट में कोई मुकाबला नहीं जीता है। पाकिस्तान ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम ने सिर्फ एक मुकाबला खेला है। पाकिस्तान का रन रेट -1.087 है, जबकि बांग्लादेश का रन रेट -0.408 है। पाकिस्तान का रन रेट भी बेहद खराब है। अगर पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना है, तो उसे अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। सबसे पहले, पाकिस्तान को बांग्लादेश की टीम को हराना होगा। इसके बाद, नॉकआउट में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और भारत के परिणामों पर निर्भर रहना होगा।

कैसे हो सकता है यह संभव?

दरअसल, अगर न्यूजीलैंड की टीम अपने दोनों मैच हार जाती है और पाकिस्तान बांग्लादेश के खिलाफ अच्छे रन रेट के साथ जीत हासिल कर लेता है, तो पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बन सकती हैं। ऐसे में पॉइंट्स टेबल में भारत के अलावा बाकी तीनों टीमें सिर्फ दो अंकों के साथ लीग स्टेज समाप्त करेंगी। अब इन तीनों में से जिस टीम का रन रेट सबसे अच्छा होगा, उसे सेमीफाइनल में जाने का मौका मिलेगा। यानी, पाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश पर बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी, जबकि भारत को न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराना होगा। इसके साथ ही, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के मुकाबले में बांग्लादेश को बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। तब जाकर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews