पाकिस्तान को लगेगा बड़ा झटका! क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे स्टार प्लेयर फखर ज़मान?

दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर ज़मान जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने वाले हैं। दरअसल, फखर ज़मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है, जो अब सुर्खियां बटोर रही है। यदि फखर ज़मान संन्यास का ऐलान करते हैं, तो यह पाकिस्तान टीम के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।
पाकिस्तान को लगेगा बड़ा झटका! क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे स्टार प्लेयर फखर ज़मान?

पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर ज़मान की एक पोस्ट ने सभी फैंस को बड़ा झटका दिया है। एक तरफ पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया है, तो दूसरी ओर टीम के स्टार खिलाड़ी फखर ज़मान चोटिल हैं। फखर ज़मान ने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली, जो बेहद चर्चा का विषय बन गई है। दावा किया जा रहा है कि फखर ज़मान इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं और जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से फखर ज़मान पहले ही बाहर हो चुके थे। उन्हें हाइपरथायरॉइडिज्म है, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। फखर ज़मान पाकिस्तान टीम के मजबूत खिलाड़ी हैं, ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी से उनके बाहर हो जाने के चलते पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है।

सोशल मीडिया पर फखर ज़मान ने की यह पोस्ट

हाल ही में सोशल मीडिया पर फखर ज़मान ने एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा “इतने बड़े मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना हर क्रिकेटर का सपना होता है और यह मेरे लिए सम्मान की बात रही है। मैं बेहद गौरवान्वित महसूस करता हूं कि मुझे अपने जीवन में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला। लेकिन दुर्भाग्य से, अब मैं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया हूं। अल्लाह सभी के लिए अच्छी योजना बनाता है, और मैं इस अवसर के लिए बेहद आभारी हूं। अब मैं घर से ही अपनी टीम को सपोर्ट करूंगा।”

संन्यास को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई

हालांकि, फखर ज़मान की ओर से अब तक संन्यास को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि वह जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। बता दें कि फखर ज़मान की उम्र 34 साल है। अगर वह संन्यास का ऐलान करते हैं, तो यह पाकिस्तान टीम के लिए बड़ा झटका होगा। इसी साल पाकिस्तान को एशिया कप भी खेलना है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फखर ज़मान कब तक पाकिस्तान टीम में वापसी करेंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में फखर ज़मान ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब तक उन्होंने अपने करियर में 86 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 45.2 की औसत से 3,890 रन बनाए हैं और 11 शतक लगाए हैं, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। इसके अलावा, टी20 करियर में भी फखर ज़मान ने शानदार प्रदर्शन किया है। टी20 में पाकिस्तान के लिए उन्होंने 76 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 132.95 के स्ट्राइक रेट से 1,848 रन बनाए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews