पाकिस्तान महिला टीम ने न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराकर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

PAKW vs NZW

PAK W vs NZ W: पाकिस्तान महिला टीम और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज गई। जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने 2-1 से बढ़त बनाकर सीरीज अपने कब्जे में कर लिया है। हालांकि आखिरी वनडे मैच काफी रोमांचकारी था। जहां पाकिस्तानी महिला टीम ने न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराकर जीत दर्ज की। वहीं यह जीत पाकिस्तान महिला टीम के लिए बहुत बड़ी जीत है, क्योंकि न्यूजीलैंड में पाकिस्तान की यह पहली जीत है।

The hosts have taken the series 2-1.#PAKvNZ | 📝: https://t.co/73hNQO7qiK pic.twitter.com/GQMUV9W5G6

— ICC (@ICC) December 18, 2023

दोनों टीमों ने बनाए 251 रन

बता दें पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 251 रन बना पाई थी। जहां न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा अमेलिया केर ने 87 गेंदों में शानदार अर्द्धशतक लगाते हुए 77 रन बनाई। वहीं दूसरी तरफ मैडी ग्रीन ने 69 गेंदों में 65 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। वहीं 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान महिला टीम ने महज 251 रन ही बना पाई। इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बिस्माब मारूफ ने बनाया। उन्होंने 86 गेंदों में 68 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। वहीं दूसरे नंबर पर आलिया रियाज ने 44 रनों की पारी खेली। जबकि कप्तान फातिमा सना ने 36 रन बनाई।

सुपर ओवर में पाकिस्तान महिला टीम ने जीता मैच

पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 251 रनों पर ही सिमट गई। जिसके बाद सुपर ओवर हुआ। जहां पाकिस्तान की टीम ने 11 रन बनाई थी। वहीं सुपर ओवर में 11 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की महिला टीम ने महज 88 रन बना पाई। सुपर ओवर में सादिया इकबाल ने 8 रन देकर 2 विकेट लिए। इस तरह पाकिस्तान महिला टीम ने सुपर ओवर में 3 रन से जीतकर इतिहास रच दिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews