Paris Olympic: 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में ब्रॉन्ज के लिए उतरेंगी मनु, शूटर रमिता जिंदल हुई मुकाबले से बाहर

मेडल मैच मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे से होगा। इसमें भारतीय टीम की ओर से मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ब्रॉन्ज मेडल के लिए कोरिया की टीम से मुकाबला करेगी।
Paris Olympic: 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में ब्रॉन्ज के लिए उतरेंगी मनु, शूटर रमिता जिंदल हुई मुकाबले से बाहर

Paris Olympic 2024 : इन दिनों पेरिस ओलंपिक चल रहा है, जिसमें भारत के खिलाड़ी एक से बढ़कर एक प्रदर्शन दे रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भारतीय टीम ब्रॉन्ज मेडल 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड इवेंट में मुकाबला खलेगी, जो काफी दिलचस्प होने वाला है। इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत सिंह की टीम रविवार को इस मुकाबले में तृतीय स्थान पर रही। इस जोड़ी ने क्वालीफाइंग राउंड में 580 का स्कोर बनाया और इस तरह वह तीसरी पोजीशन पर रही। वहीं, अब उनका कोरिया से होने वाला है जोकि फोर्थ पोजीशन पर है।

स्कोर

मनु भाकर की बात करें तो उन्होंने तीन राउंड में 98, 98, 95 का स्कोर बनाया है। अगर वह आखिरी राउंड में 97 स्कोर बनाती हैं, तो वह गोल्ड मेडल के लिए क्वालिफाइड हो जाएंगी। वहीं, अगर सिंह की बात कर तो उन्होंने तीन राउंड में 95, 97 और 97 का स्कोर बनाया है।

पेरिस ओलंपिक 2024 के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में भारतीय जोड़ी रिद्म सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा क्वालिफाइंग इवेंट में 10वें स्थान पर रहते हुए बाहर हो गई। इस जोड़ी ने कुल 576 पॉइंट्स स्कोर किए। रिद्म सांगवान ने पहले दो राउंड में 97 और 99 का स्कोर किया था, लेकिन तीसरे राउंड में उनका स्कोर 92 रहा। अर्जुन सिंह चीमा ने तीन राउंड में क्रमशः 97, 93 और 98 का स्कोर किया। वहीं, मेडल मैच मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे से होगा। इसमें भारतीय टीम की ओर से मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ब्रॉन्ज मेडल के लिए कोरिया की टीम से मुकाबला करेगी।

हाइलाइट्स

  • मनु भाकर ने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • सुमित नागल ने टेनिस में फ्रांस के कोरेंटिन मोउटेट ने 6-2, 2-6, 5-7 से हराया।
  • मनिका बत्रा ने राउंड ऑफ 64 में ग्रेट ब्रिटेन की अन्ना हार्से को 4-1 से हराया।
  • श्रीजा अकुला ने स्वीडन की क्रिस्टीना कालबर्ग को 4-0 से हराया और राउंड ऑफ 32 में पहुंच गई हैं।
  • निखत ने जर्मनी की मैक्सी को 5-0 से हराया।
  • अर्जुन बाबुता ने 10 मीटर एयर राइफल मेंस क्वालिफिकेशन में सातवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
  • बलराज पंवार मेंस सिंगल्स स्कल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
  • पीवी सिंधु ने अपने पहले मैच में मालदीव की फातिमाथ नाबाह को 21-9, 21-6 से हराया।
  • एच एस प्रणय ने 45 मिनट में 2-0 से जीत दर्ज की।

रमिता जिंदल फाइनल से बाहर

खेल में हार जीत तो लगी ही रहती है। ऐसे में भारत को 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल निराशा हाथ लगी, क्योंकि भारतीय शूटर रमिता जिंदल फाइनल से बाहर हो गई है, जिससे लोगों में काफी दुख भी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews