Paris Olympics 2024: कुश्ती में भारत को बड़ा झटका, विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित, PM मोदी ने कहा, “हम सब आपके साथ हैं”

करोड़ों भारतीय की उम्मीद टूट गई है। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
vinesh phogat

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक महिला कुश्ती में भारत को बड़ा झटका लगा है। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को अधिक वजन होने के कारण फाइनल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इस बात की जानकारी भारतीय ओलंपिक संघ ने बुधवार को साझा की है।

रेसलिंग फाइनल के लिए 50 किलोग्राम वजन स्वीकार्य था। लेकिन फोगाट का वजन 100 ग्राम अधिक रहा। इसलिए उन्होनें अयोग्य ठहराया गया है। अब वह फाइनल का हिस्सा नहीं बन पायेंगी।  प्रतियोगिता के नियमों के मुताबिक विनेश फोगाट सिल्वर मेडल के लिए भी पात्र नहीं होंगी। 50 किलोग्राम में सिर्फ गोल्ड और कांस्य पदक विजेता होंगे।

भारतीय ओलंपिक संघ ने क्या कहा?

भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा, “यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगाट को महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर साझा कर रहा है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन कोशिशों के बाद भी आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक पाया गया। दल द्वारा इस समय कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।”

युई सुसाकी को हराकर फाइनल में ली थी एंट्री 

मंगलवार को फोगाट पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थी, जो ओलंपिक फाइनल तक पहुंची। उन्होनें दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी और जापान की पसंदीदा युई सुसाकी को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। इतना ही नहीं उन्होनें क्यूबा और यूक्रेन के पहलवानों के खिलाफ भी शानदार जीत हासिल की थी। के अयोग्य घोषित होने से भारतीय ओलंपिक में एक गोल्ड जीतने से चूंक गया।

आप चैंपियनों में चैंपियन हैं- पीएम मोदी ने कहा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ” विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की घटना काफी दुखदायी है। काश ऐसे शब्द होते जो उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अभी अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही, मैं यह भी जानता हूँ कि आप लचीलेपन का प्रतीक हैं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं।”

vinesh phogat

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews