Paris Olympics 2024: लगातार तीसरे मेडल से चूकीं मनु भाकर, 25 मीटर एयर पिस्टल में इस देश ने गोल्ड किया अपने नाम

Paris Olympics 2024: मनु भाकर जिन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का नाम रोशन किया है। देश मनु भाकर से गोल्ड या सिल्वर मेडल की उम्मीद कर रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
Paris Olympics 2024: लगातार तीसरे मेडल से चूकीं मनु भाकर, 25 मीटर एयर पिस्टल में इस देश ने गोल्ड किया अपने नाम

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय शूटर मनु भाकर ने अपनी मेहनत और समर्पण से देश का मान बढ़ाया है। हालांकि, 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में वे पदक से चूक गई और चौथे स्थान पर रहीं। बता दें कि इससे पहले, मनु ने दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। हालांकि भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद थी कि इस बार वे गोल्ड या सिल्वर मेडल जीतकर हैट्रिक पूरी करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

दरअसल मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई थी। जिसके बाद उनसे उम्मीद थी कि वे भारत के लिए तीसरा पदक हासिल करेंगी। हालांकि, वह चौथे स्थान पर रहीं और मेडल से चूक गईं। हालांकि उनके अभी तक इस प्रदर्शन से प्रशंसक ने उन्हें खूब सराहा, साथ ही देश में सभी ने उनके समर्पण और प्रयासों की प्रशंसा की।

हैट्रिक से इस तरह चूंकी मनु भाकर

जानकारी के अनुसार फाइनल मुकाबले में मनु भाकर ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया। इस इवेंट में कुल 10 सीरीज थीं, जिनमें प्रत्येक सीरीज में 5 शॉट्स थे। दरअसल तीन सीरीज के बाद फिर एलिमिनेशन राउंड शुरू हुआ था। जानकारी के मुताबिक मनु 28 अंकों के साथ आठ सीरीज के बाद चौथे स्थान पर थीं।

बता दें कि कुल 40 शॉट्स में से मनु भाकर ने 28 निशाने एक दम सही जगह पर लगाए है। हालांकि आठवीं सीरीज में मनु का मुकाबला हंगरी की वेरोनिका मेजर से हुआ, जिसमें मनु के तीन शॉट्स निशाने पर लगाने में नाकाम रही।

दरअसल साउथ कोरिया की जिन यांग ने महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, जबकि फ्रांस की कैमिली ने सिल्वर पर निशाना लगाया। इसके साथ ही वेरोनिका मेजर ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। जानकारी के अनुसार मनु भाकर, जो शुरुआती दौर में तीसरे स्थान पर थीं, अंततः चौथे स्थान पर रहीं और अपने तीसरे मेडल से वंचित रह गईं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews