Paris Olympics 2024: पेरिस ओलिंपिक 2024 में अब मात्र 9 दिन शेष, इंडिया के 117 एथलीट तैयार, उद्घाटन समारोह में छह लाख फैंस के पहुंचने की उम्मीद

Paris Olympics 2024: दुनिया भर के 150 करोड़ दर्शक के पेरिस ओलिंपिक 2024 भव्य आयोजन को टीवी पर देखेंगे, जबकि 6 लाख फैंस समारोह का हिस्सा बनेंगे।
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलिंपिक 2024 में अब मात्र 9 दिन शेष, इंडिया के 117 एथलीट तैयार, उद्घाटन समारोह में छह लाख फैंस के पहुंचने की उम्मीद

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलिंपिक 2024 शुरू होने में अब मात्र 9 दिन शेष हैं। यह तीसरी बार है जब पेरिस ओलिंपिक की मेजबानी कर रहा है, दरअसल इसके पहले 1900 और 1924 में यहां ओलिंपिक हुए थे। पेरिस के अलावा केवल लंदन ही ऐसा शहर है जिसने तीन बार ओलिंपिक की मेजबानी की है (1908, 1948, 2012)।

समारोह और उद्घाटन

दरअसल इस साल के ओलिंपिक का मोटो है – “गेम्स वाइड ओपन”। इसका मतलब है कि यह खेल अधिक भव्य, अनोखे और खुले होंगे। वहीं इस बार ओपनिंग सेरेमनी एक अनोखे अंदाज में नदी किनारे आयोजित की जाएगी। उद्घाटन समारोह में लगभग 6 लाख फैंस के आने की उम्मीद है, जिसमें से 2 लाख 22 हजार टिकट मुफ्त बांटे गए हैं। इसके साथ ही ओपनिंग सेरेमनी को दुनियाभर में लगभग 150 करोड़ लोग टीवी पर देखेंगे।

वहीं 17 दिनों के इस इवेंट के लिए आयोजकों ने कुल 1 करोड़ टिकट जारी किए थे, जिनमें से 90 लाख टिकट बिक चुके हैं। इस आयोजन में विभिन्न देशों से खिलाड़ी और दर्शक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

भारतीय दल की तैयारी पूरी

जानकारी दे दें कि भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) ने पेरिस ओलिंपिक के लिए 257 सदस्यों वाले भारतीय दल की घोषणा की है। इसमें 117 भारतीय खिलाड़ी शामिल होंगे और उनके साथ 140 सपोर्ट स्टाफ के सदस्य होंगे। दरअसल पिछले टोक्यो ओलिंपिक्स में भारत ने 119 सदस्यीय दल भेजा था, जिसमें भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7 मेडल जीते थे, जिसमें नीरज चोपड़ा का गोल्ड भी शामिल था।

हालांकि, शॉट पुटर आभा खाटुआ का नाम इस दल में नहीं है। बता दें कि उन्होंने वर्ल्ड रैंकिंग कोटा के जरिए ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया था, लेकिन वर्ल्ड एथलिस्ट लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं था, जिसके कारण उन्हें भारतीय दल से हटा दिया गया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews