Paris Olympics 2024: आज मनु भाकर से देश को रहेगी गोल्ड की उम्मीद, यहां देखें आज का शेड्यूल

Paris Olympics 2024: आज एक बार फिर मनु भाकर से देश को मेडल की उम्मीद है। दरअसल आज मनु भाकर गोल्ड पर निशाना साधने के लिए मैदान में दिखाई देगी।
Paris Olympics 2024: आज मनु भाकर से देश को रहेगी गोल्ड की उम्मीद, यहां देखें आज का शेड्यूल

Paris Olympics 2024: आज पेरिस ओलंपिक 2024 के 8वें दिन, यानी 3 अगस्त को, भारत के पास चार गोल्ड मेडल जीतने का सुनहरा मौका है। दरअसल अब तक भारत ने तीन मेडल जीते हैं, जो सभी शूटिंग में आए हैं। वहीं आज की सबसे बड़ी उम्मीद एक बार फिर मनु भाकर से हैं, जिन्होंने पहले ही दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं और अब 25 मीटर महिला पिस्टल में गोल्ड पर निशाना साधने के लिए तैयार हैं।

मनु भाकर से हैट्रिक की उम्मीदें

दरअसल मनु भाकर ने भारत के लिए पहला ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शानदार शुरुआत की थी। वहीं इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर दूसरा ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किया। आज मनु भाकर दोपहर 1 बजे 25 मीटर महिला पिस्टल में गोल्ड मेडल जीतने का प्रयास करेंगी। पूरे देश की निगाहें उनके इस प्रदर्शन पर टिकी हैं।

इन खिलाडियों से भी रहेगी आज उम्मीद

इसके साथ ही आज मनु भाकर के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ी भी आज मेडल की दौड़ में शामिल हैं। जानकारी के अनुसार महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी में भजन कौर और दीपिका कुमारी गोल्ड या ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने की कोशिश करेंगी। इसके लिए उन्हें पहले क्वालीफाई करना होगा। स्कीट शूटिंग में अनंतजीत सिंह नरूका से भी पदक की उम्मीद की जा रही है। वहीं, मेंस शॉटपुट में तजिंदरपाल सिंह तूर भी भारत के लिए पदक जीत सकते हैं।

आज का शूटिंग का शेड्यूल

विमेंस स्कीट क्वालिफिकेशन का दिन 1: रायजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान – दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा
मेंस स्कीट क्वालिफिकेशन का दिन 2: अनंतजीत सिंह नरूका – दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा
विमेंस 25 मीटर पिस्टल का फाइनल: मनु भाकर – दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा – इसपर रहेगी सभी की निगाहें
मेंस स्कीट फाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर): शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा

दरअसल पेरिस ओलंपिक 2024 का 8वां दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मनु भाकर की हैट्रिक की उम्मीदें, दीपिका कुमारी और भजन कौर की तीरंदाजी में संभावनाएं, अनंतजीत सिंह नरुका और तजिंदरपाल सिंह तूर के शूटिंग और शॉटपुट में मेडल की उम्मीदें, सभी खेल प्रेमियों की नजरें आज के मैचों पर होंगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews