
PBKS vs MI Pitch Report: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में आज पंजाब के सामने मुंबई की चूनौती होने वाली है। आईपीएल के 33वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने सामने होंगे है। यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है।
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम को अपने पिछले मैच में चेन्नई से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि पंजाब ने भी अपना अपना पिछला मुकाबला हारा था। दरअसल इस सीजन में मुंबई की टीम मजबूत दिखाई दे रही है। लेकिन लगातार दो जीत के बाद मुंबई को चेन्नई के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
दरअसल मुंबई टीम के कप्तान हार्दिक इस सीजन अच्छे फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं उनकी कप्तानी में मुंबई शुरूआती 3 मैच हारे थे। जानकारी दे दें कि टीम 4 अंकों के साथ तालिका में नौवे स्थान पर मौजूद है। जबकि पंजाब की बात कि जाए तो वह अपने घरेलू मैदान मुल्लांपुर में अहम 2 अंक हासिल करना चाहेगी। तो चलिए जानते आज के मैच की कैसी होगी पिच।
जानें के मैच की पिच रिपोर्ट:
वहीं मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस स्टेडियम की पिच की बात करें तो, इस मैदान पर गेंदबाजों का कब्जा माना जाता है। हालांकि पिच पर स्पिनर्स और पेसर्स दोनों को ही मदद मिलेगी। जिसके चलते बल्लेबाज को इस मैदान पर धैर्य से बल्लेबाजी करनी होगी। दरअसल गेंदबाजों की अच्छी गेंदबाजी से बड़ा स्कोर खड़ा करना मुश्किल हो सकता है। हालांकि इस मैदान पर खेले गए दो मुकाबले में 170 रन प्लस के स्कोर बने हैं।
जानें आज के मैच के लिए दोनों टीम
मुंबई की टीम– हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, जसप्रित बुमराह, श्रेयस गोपाल, आकाश मधवाल और रोमारियो शेफर्ड।
पंजाब की टीम– सैम करन (कप्तान), हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, कैगिसो रबाडा, शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, सिकंदर रजा, आशुतोष शर्मा,शशांक सिंह और जितेश शर्मा।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

