रविचंद्रन अश्विन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा लेटर, कहा – ‘आपके लिए संन्यास का निर्णय लेना आसान नहीं रहा होगा’

रविचंद्रन अश्विन के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अश्विन को एक लेटर लिखा है। इस लेटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अश्विन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
रविचंद्रन अश्विन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा लेटर, कहा - 'आपके लिए संन्यास का निर्णय लेना आसान नहीं रहा होगा'

रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। भारतीय क्रिकेट के लिए रविचंद्रन अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए है। वहीं अब उनके संन्यास लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें एक लेटर लिखा गया है। दरअसल इस लेटर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविचंद्रन अश्विन को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है और उनके करियर के कुछ खास पल शेयर किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस लेटर में लिखा है कि ‘एक ऐसे समय में जब हर कोई आपसे ज्यादा ऑफ ब्रेक की उम्मीद कर रहा था, उस समय में आपने एक ऐसी कैरम बॉल फेंकी जिसने सभी को चौंका दिया है। लोगों को जर्सी नंबर 99 की कमी हमेशा खलती रहेगी।’

कैरम बॉल फेंककर हम सभी को चकमा दे दिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बता दें कि रविचंद्रन अश्विन ने गाबा में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेटर से संन्यास का ऐलान किया। रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर के दौरान कई बड़े मैच भारत को जिताए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखे गए इस लेटर में पीएम ने लिखा है कि “आपके संन्यास ने दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को चकमा दे दिया, हम आपसे और ज्यादा ऑफ ब्रेक का इंतजार कर रहे थे, लेकिन आपने कैरम बॉल फेंककर हम सभी को चकमा दे दिया। आपके लिए संन्यास का निर्णय लेना आसान नहीं रहा होगा, खासकर जब आप भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे।”

भारत-पाकिस्तान के मैच का एक मोमेंट भी शेयर किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लेटर में भारत-पाकिस्तान के मैच का एक मोमेंट भी शेयर किया। दरअसल प्रधानमंत्री ने लिखा कि “T20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर आपके एक शॉट ने खूब तालियां बटोरी थी। आपने जिस तरह उस गेंद को जाने दिया और उसे वाइड बाल बना दिया, इससे आपकी सूझबूझ का पता चल जाता है।” प्रधानमंत्री ने लिखा कि ‘हमें वह पल भी याद है, जब आपकी मां अस्पताल में भर्ती थी और आप मैदान पर क्रिकेट खेल रहे थे, उसके साथ ही जब चेन्नई में बाढ़ आई थी और आप अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे थे, उस दौरान आप साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते रहे यह आपके खेल और आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews