RCB के साथ होने वाले मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम को लगा बड़ा झटका! अगले मैच से बाहर हुआ ये दिग्गज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। टीम का सबसे बड़ा खिलाड़ी चोट के चलते अगले मैच से बाहर हो गया है, जिसके चलते वह आरसीबी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नजर नहीं आएगा।
RCB के साथ होने वाले मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम को लगा बड़ा झटका! अगले मैच से बाहर हुआ ये दिग्गज

इस समय राजस्थान रॉयल्स की टीम की हालत बेहद नाजुक है। दरअसल, टीम की प्लेऑफ़ की उम्मीदें बेहद कम नजर आ रही हैं। टीम ने अब तक आठ मैचों में सिर्फ दो जीत दर्ज की है, जिसके चलते मात्र चार अंक हैं और प्वाइंट्स टेबल में 6वें नंबर पर मौजूद है। ऐसे में अब हर एक मैच करो या मरो का मुकाबला होने वाला है। अगर राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ़ में जगह बनानी है तो अपने पास के सभी मुकाबले जीतने होंगे, लेकिन इसी बीच टीम को एक बुरी खबर मिली है।

एक तरफ टीम पर फिक्सिंग के आरोप लगे हैं, तो वहीं दूसरी ओर टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी संजू सैमसन भी अगले मैच से बाहर हो गए हैं। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में संजू सैमसन चोटिल हो गए थे, जिसके चलते अब वह अगला मुकाबला नहीं खेल सकेंगे।

जानें RCB से कब है मुकाबला?

जानकारी के मुताबिक, संजू सैमसन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेंगे। वह बेंगलुरु मुकाबला खेलने नहीं जाएंगे बल्कि जयपुर में ही रहेंगे। जयपुर में संजू सैमसन पर मेडिकल टीम निगरानी रखेगी और वह चोट से रिकवर करने की कोशिश करेंगे। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 24 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला होगा। टीम के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जो प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है, तो वहीं राजस्थान रॉयल्स छठवें स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो का होने वाला है। अगर टीम हार जाती है तो प्लेऑफ़ में पहुंचने की उम्मीद ना के बराबर हो जाएगी। टीम को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। बता दें कि इससे पहले भी चोट के कारण संजू सैमसन को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नहीं खिलाया गया था।

राजस्थान रॉयल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?

पिछले दो मुकाबलों पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स के लिए दोनों मुकाबले बेहद खराब रहे। हालांकि टीम जीत के करीब पहुंच गई थी, लेकिन दोनों ही मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। पहले, संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला हारा। यह मुकाबला मात्र दो रनों से टीम ने गंवाया। इस मैच में सैमसन की जगह 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को खिलाया गया था, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 20 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, उसके बावजूद टीम जीत नहीं सकी। अब टीम को हर एक मुकाबला जीतना जरूरी है। ऐसे में संजू सैमसन का बाहर जाना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews