Ranji trophy 2022: MP की टीम को लेकर CM शिवराज ने जताई खुशी

cm shivraj

खेल, डेस्क रिपोर्ट। मुंबई और मध्यप्रदेश की टीमों के बीच बेंगलुरु में ranji trophy का final मैच में खेला जा रहा है। मध्यप्रदेश की टीम के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान आया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से खिलाडियों को बधाई देते हुए tweet भी किया है।

यह भी पढ़ें – Ranji trophy: रणजी के फाइनल मैच के तीसरे दिन जानिए क्या है लाइव स्कोर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा “अभी तो रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। हमारे तीन-तीन खिलाड़ियों ने शतक ठोके हैं और पहली बार मध्य प्रदेश की टीम रणजी ट्रॉफी जीतने की कगार पर पहुंच गई है”। मुख्यमंत्री ने आगे कहा “मैं अपने सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं, अभिनंदन करता हूं। मुझे विश्वास है कि वह रणजी ट्रॉफी ले कर ही लौटेंगे”।

यह भी पढ़ें – Ranji Trophy: जानें क्या है लंच ब्रेक तक रणजी ट्रॉफी की अपडेट, कौन हुआ out, क्या है स्कोर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से खिलाडियों को बधाई देते हुए tweet भी किया है। उन्होंने लिखा “यश दुबे, शुभम शर्मा एवं रजत पाटीदार को शतक लगाने और गौरव यादव एवं अनुभव अग्रवाल की शानदार गेंदबाजी के लिए बधाई देता हूँ”। उन्होंने आगे लिखा “आपने अपने खेल से मध्यप्रदेश और देश का दिल जीत लिया है”। आपको बता दें कि बहुत सालों बाद मध्यप्रदेश रणजी ट्राफी के final में पहुंची है और इस बार खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन से सबको यह उम्मीद है कि मध्यप्रदेश की टीम इतिहास रचकर रणजी ट्रॉफी जीत भी सकती है।

[dgv_vimeo_video id=”723979242″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews