Ranji Trophy 2024: विदर्भ ने मध्यप्रदेश को 29 रनों से हराकर रणजी ट्रॉफी के फाइनल में किया प्रवेश, 10 मार्च से खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

Ranji Trophy 2024: विदर्भ ने मध्यप्रदेश को 29 रनों से हराकर रणजी ट्रॉफी के फाइनल में किया प्रवेश, 10 मार्च से खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

Ranji Trophy 2024: विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश को 29 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुकाबले के दौरान विदर्भ ने अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते मध्यप्रदेश के आखिरी चार बल्लेबाजों को आउट करते हुए टीम को खिताबी मुकाबले में प्रवेश दिलाया। जिससे मध्यप्रदेश की फाइनल में पहुंचने की उम्मीद टूट गई है। अब मुंबई और विदर्भ का फाइनल मैच 10 मार्च से खेला जाएगा।

विदर्भ ने मप्र को 29 रन से हराया:

दरअसल बुधवार को मध्यप्रदेश को जीत के लिए 93 रनों की जरूरत थी, जबकि विदर्भ को 4 विकेट चाहिए थे। आखिरकार, विदर्भ ने मप्र को 29 रनों से हराकर अपनी जीत की मुहर लगा दी। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में आयोजित इस मुकाबले के आखिरी दिन मध्यप्रदेश को दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए, विदर्भ ने अपने गेंदबाजों की शानदार प्रदर्शन के साथ फाइनल में पहुंचने का मौका पकड़ लिया है। हालांकि अब विदर्भ का अगला मुकाबला मुंबई के साथ होगा, जो 10 से 14 मार्च तक खेला जाएगा।

यश ठाकुर और आदित्य ठाकरे की शानदार गेंदबाजी

मप्र के खिलाफ सेमीफाइनल में विदर्भ की ओर से यश ठाकुर और आदित्य ठाकरे ने अंतिम दिन 2-2 विकेट लिए। इस मुकाबले में यश ठाकुर और अक्षय वाखारे ने टीम के लिए 3-3 विकेट लिए, जबकि आदित्य सरवटे और आदित्य ठाकरे ने 2-2 विकेट हासिल किए।

मध्यप्रदेश का 321 रनों का टारगेट

मुकाबले के आखिरी दिन मध्यप्रदेश को 321 रनों का टारगेट चेस करना था, दिन की शुरुआत सारांश जैन ने 16 रन से की और 25 रन बनाकर आउट हो गए। अनुभव अग्रवाल भी बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि आवेश खान 8 रन बनाकर नाबाद लौटे। विदर्भ की दूसरी पारी में यश राठौड़ ने 141 रन की पारी खेली, जिससे टीम ने दूसरी पारी में 402 रन बनाए। इस मुकाबले में विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने 77, अमन मोखाड़े ने 59 और ध्रुव शोरे ने 40 रन बनाकर अपने योगदान दिए।

अनुभव अग्रवाल ने मप्र के लिए पांच विकेट हासिल किए:

हालांकि इस मैच में मध्यप्रदेश के लिए अनुभव अग्रवाल ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा पांच विकेट हासिल किए, जबकि कुमार कार्तिकेय और कुलवंत खजरोलिया ने दो-दो विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में आवेश खान को एक सफलता मिली। इस शानदार जीत के बाद, विदर्भ अब मुंबई के साथ होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए तैयार हैं, जो 10 से 14 मार्च तक खेला जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews