रविचंद्रन अश्विन का कहना – ‘नहीं मिलेगी सैमसन को CSK की कप्तानी’, क्या ट्रेड डील हो गई फाइनल?

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि संजू सैमसन को टीम की कप्तानी नहीं मिलेगी क्योंकि संजू का यह सीएसके के लिए पहला सीजन होगा। हालांकि अब तक सैमसन या चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आधिकारिक रूप से यह स्वीकार नहीं किया गया है कि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेलेंगे।
रविचंद्रन अश्विन का कहना – ‘नहीं मिलेगी सैमसन को CSK की कप्तानी’, क्या ट्रेड डील हो गई फाइनल?

आईपीएल 2026 से पहले सबसे बड़ा बदलाव चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में दिखाई दे सकता है। दरअसल दावा किया जा रहा है कि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि अब तक आधिकारिक रूप से सीएसके या संजू सैमसन की ओर से इस पर मोहर नहीं लगाई गई है लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने अब एक बड़ा बयान दिया है जिससे यह साफ होता है कि सैमसन आगामी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ही खेलेंगे। रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब शो में संजू सैमसन की कप्तानी को लेकर बात की और कहा कि संजू सैमसन को सीएसके की कप्तानी नहीं मिलेगी।

दरअसल रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि संजू सैमसन का यह सीएसके के लिए पहला सीजन होगा। ऐसे में पहले सीजन में पांच बार की चैंपियन टीम की कप्तानी नहीं मिलेगी। CSK ऋतुराज गायकवाड़ को ही अपना कप्तान बनाए रख सकती है और सैमसन को आने वाले समय के लिए कप्तान के रूप में देखा जा सकता है।

मुझे नहीं लगता कप्तानी मिलेगी: अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने संजू सैमसन को लेकर कहा कि “मुझे नहीं लगता कि संजू सैमसन को टीम की कप्तानी मिलेगी। संजू सैमसन का यह पहला साल होगा और मुझे यकीन नहीं है कि वह तुरंत कप्तानी देंगे लेकिन अगर ट्रेड होता है तो वह भविष्य के नेतृत्व के लिए निश्चित रूप से एक विकल्प होंगे।” अब एक सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी के विदाई लेने के बाद संजू सैमसन को इस भूमिका में लाया जाएगा। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी एक विकेटकीपर बल्लेबाज होने के साथ-साथ कप्तान भी थे वहीं संजू सैमसन भी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग करते हैं। ऐसे में सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में परफेक्ट फिट बैठते हैं।

टॉप ऑर्डर फिर होगा मजबूत?

रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अगर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम संजू सैमसन को लेकर ट्रेड डील करती है तो चेन्नई के लिए यह मजबूत डील होने वाली है। इससे चेन्नई का बल्लेबाजी क्रम एक बार फिर मजबूत हो जाएगा और टॉप ऑर्डर फिर से पुराना दिखाई देगा। एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स का ओपनिंग प्लेयर सुधर सकता है। रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन मिलकर चेन्नई को मजबूती दे सकते हैं। अश्विन ने कहा कि ‘सीएसके को टॉप ऑर्डर में गेम को भरने का भी लाभ होगा। आयुष और संजू ओपन कर सकते हैं ऋतुराज तीन पर आ सकते हैं जो वह करना चाहते थे। इससे उन्हें संतुलन मिलेगा।’

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews