Ravindra Jadeja Catch: क्या सर जडेजा का कैच बनेगा कैच ऑफ़ द टूर्नामेंट, या आज उन्हें मिलेगा मेडल?

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja Catch: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे मैच में इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर सर रविंद्र जड़ेजा ने बेहतरीन कैच पकड़कर सबको चौका दिया है। चीते जैसी फुर्ती के लिए जाने वाले इंडियन टीम के ऑलराउंडर जड्डू ने बांग्लादेश के बल्लेबाज मुश्फिकुर रहमान का प्वाइंट पर छलांग लगाते हुए कैच पकड़ा और मुश्फिकुर रहमान 38 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद उनका कैच पकड़ते हुए सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यूजर्स ने कहा विश्व कप का सबसे बेहतरीन कैच

हालांकि यह विकेट गेंदबाज जलप्रीत बुमराह के नाम गया लेकिन इस कैच को लेकर रविंद्र जड़ेजा खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस कैच को लपकने के बाद रविंद्र जड़ेजा ने अपने फील्डिंग कोच टी दिलीप की तरफ देखकर मेडल पाने की बात किया।आपको बता दें इस कैच को लेकर सोशल मीडिया पर रविंद्र जड़ेजा की खूब तारीफ की जा रही है। साथ ही यूजर्स द्वारा प्रतिक्रिया दी जा रही है। कैच को लेकर यूजर्स कह रहें कि यह विश्व कप का सबसे बेहतरीन कैच है।

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews