RCB vs GT मुकाबले के बाद हुआ बड़ा हादसा, गुजरात टाइटंस की बस में लगी आग, सभी खिलाड़ी सुरक्षित

गुजरात टाइटंस के लिए IPL फाइनल का दिन कुछ खास नहीं रहा। एक तरफ तो टीम को RCB से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरह वो एक बड़े हादसे का शिकार होते होते बच गई।
RCB vs GT

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में RCB ने गुजरात टाइटंस पर जीत हासिल की। इस जीत के बाद एक तरफ जहां रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के फैंस के बीच खुशी का माहौल था। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम एक बड़े हादसे का शिकार होते होते बच गई। दरअसल मैच हारने के बाद जब यह टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल की तरफ जा रही थी तभी बस में अचानक आग लग गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बस में अचानक लगी आग से खिलाड़ियों के बीच हड़कंप मच गया। फाइनल तक पहुंच कर ट्रॉफी अपने नाम ना कर पाने की वजह से टीम में पहले ही मायूसी छाई हुई थी और ऐसे में आग लगना सबके लिए शॉकिंग था। गनीमत ये रही कि समय रहते सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

GT की बस में लगी आग

रिपोर्ट्स के बता दे गुजरात टाइटंस की बस में ये आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। इसके बाद अचानक धुआं निकालने लगा और की लपटे दिखाई देने लगी। इस हादसे की वजह से खिलाड़ी लगभग 1 घंटे तक सड़क पर फंसे रहे। टीम मैनेजमेंट में तुरंत दूसरी बस का इंतजाम कर खिलाड़ियों को होटल पहुंचाया। सभी पूरी तरह से सुरक्षित है और किसी को कोई चोट नहीं आई है।

अपने ही घर में हारी गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस के लिए बीता दिन बुरा साबित हुआ। एक तरफ जहां आरसीबी के हाथों वह अपने ही घर में 5 विकेट से हार गई। वहीं विराट की टीम ने लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन होने का खिताब अपने नाम किया। मैच में जीटी टॉस हाथे के बाद बैटिंग करने के लिए उतरी और 8 विकेट नुकसान पर 155 रन का स्कोर बनाया।

शुभमन गिल और साई सुदर्शन इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसकी वजह से टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। सबसे ज्यादा 50 रन की पारी वाशिंग्टन सुंदर ने खेली। इसके जवाब में RCB ने जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। फाइनल मैच में विराट कोहली ने 75 रनों की नाबाद पारी खेली। टीम ने 161 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews