आज RCB अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए मैदान में उतरेगी, यहां जानिए पूरा सिनेरियो

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखने के लिए मैदान में उतरेगी। आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला वुमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ होने वाला है। अगर आरसीबी की टीम आज यह मुकाबला हार जाती है, तो वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
आज RCB अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए मैदान में उतरेगी, यहां जानिए पूरा सिनेरियो

वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 का धमाकेदार सीजन जारी है। इस सीजन में कई शानदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वहीं, आज एक और महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आज हार जाती है, तो वह टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगी, जबकि यही स्थिति यूपी वॉरियर्स के सामने भी है।

स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वुमेंस प्रीमियर लीग के शुरुआती दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को प्वाइंट्स टेबल के शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया था। लेकिन इसके बाद बेंगलुरु का बुरा दौर शुरू हो गया और बाकी के चार मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में आज आरसीबी की टीम हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए प्लेऑफ की जंग आसान नहीं

हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए प्लेऑफ की जंग आसान नहीं रहने वाली। प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इस समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीन जीत के साथ सबसे ऊपर मौजूद है। दिल्ली ने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं, जिसके चलते उसके 10 अंक हैं। जबकि दूसरे स्थान पर गुजरात जायंट्स 8 अंकों के साथ मौजूद है। गुजरात ने अपने चार मुकाबले जीते हैं। तीसरे स्थान पर हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस की टीम है। मुंबई इंडियंस ने भी 6 में से 4 मुकाबले जीते हैं, जिसके चलते वह तीसरे स्थान पर बनी हुई है। आरसीबी की टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। आरसीबी ने शुरुआती दो मुकाबले जीते थे, जिसके चलते टीम के पास कुल 4 अंक हैं। वहीं, सबसे आखिरी और अंतिम स्थान पर यूपी वॉरियर्स की टीम है।

यूपी वॉरियर्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर

ऐसे में अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है, तो उसे अपने सभी आगामी मुकाबले जीतने होंगे। अगर आरसीबी की टीम आज का मुकाबला हार जाती है, तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। बता दें कि यूपी वॉरियर्स की टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। ऐसे में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास बड़ा मौका है। वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 का सीजन अब बेहद रोमांचक हो गया है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस क्वालीफायर की रेस में आगे बढ़ रही है। आरसीबी के लिए आज का मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण होगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या आरसीबी की टीम अपने बचे हुए सभी मैच जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews