T20 इंटरनेशनल मैच में बना नया रिकॉर्ड, मात्र 10 गेंदों में चेज हुआ टारगेट, पढ़ें खबर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालीफायर ए के एक मैच में टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया है। जानिए ऐसा कौन सा रिकॉर्ड बना है।
T20 इंटरनेशनल मैच में बना नया रिकॉर्ड, मात्र 10 गेंदों में चेज हुआ टारगेट, पढ़ें खबर

टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया है। दरअसल 31 अगस्त 2024 को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालीफायर ए के एक मैच में, हॉन्ग कॉन्ग ने मंगोलिया के खिलाफ सिर्फ 10 गेंदों में जीत हासिल कर ली। वहीं इस असामान्य विजय के साथ, हॉन्ग कॉन्ग ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखवा लिया है।

दरअसल ऐसा तीसरी बार है जब किसी क्रिकेट मैच में सिर्फ 10 गेंदों में टारगेट को चेज किया गया है। जानकारी के अनुसार क्रिकेट के इतिहास में ऐसा मैच तीसरी बार खेला गया है। जिसमें इतनी आसानी से कोई मुकाबला जीता गया हो।

14.2 ओवरों में 17 रन बनाकर ढेर हो गई पूरी टीम

वहीं मैच की बात करें तो इस मैच में मंगोलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन हॉन्ग कॉन्ग के गेंदबाजों के सामने उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई। जानकारी के अनुसार मंगोलिया की पूरी टीम सिर्फ 14.2 ओवरों में 17 रन बनाकर ढेर हो गई। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम स्कोरों में से एक है।

गेंदबाजों ने किया कमाल

दरअसल एसान खान ने 4 ओवरों में सिर्फ 5 रन देकर 4 विकेट झटककर मंगोलिया की बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी। वहीं अनस खान और यसीम मुर्तजा ने भी अपनी कसी हुई गेंदबाजी से 2-2 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही भारतीय मूल के आयुष शुक्ला ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर मेडन फेंके और 1 विकेट चटकाया, जिससे मंगोलिया की टीम बेहद कम स्कोर पर ढेर हो गई।

मात्र 10 गेंदों में टारगेट किया चेज

वहीं हॉन्ग कॉन्ग को जीत के लिए सिर्फ 18 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने महज 1.4 ओवर में पूरा कर लिया। ओपनर जैमी एटकिंसन और जीशान अली ने धुआंधार शुरुआत की। हालांकि, एटकिंसन दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बावजूद, जीशान अली और कप्तान निजाकत खान ने संयमित खेल दिखाते हुए टीम को आसानी से जीत दिला दी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews