मुलाकात का पहला दिन याद कर सचिन ने दी बधाई, लिखा-“मैं बहुत खुश हूँ कि वह युवा लड़का एक ‘विराट’ खिलाड़ी बन गया है”

Virat Kohli, Sachin Tendulkar

Virat Kohli broke Sachin Tendulkar’s record, Kohli’s 50th century : भारतीय क्रिकेट टीम का वो नाम जिसका डंका पूरी दुनिया में बजता है आज उसने क्रिकेट के “भगवान” सचिन तेंदुलकर का वन डे में 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, विश्व कप के सेमी फाइनल मुकाबले में कोहली ने मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम पर 50वां शतक जमाया, विराट कोहली की इस उपलब्धि पर सचिन बहुत खुश हैं उन्होंने ट्वीट कर विराट कोहली को बधाई दी है।

शतक पूरा होते ही अपने अंदाज में विराट ने किया दर्शकों का अभिवादन 

वन डे करियर का 50वां शतक जमकर विराट कोहली ने अपने फेंस को बड़ी खुशखबरी दी है, दर्शकों से खचाखच भरे वानखेड़े स्टेडियम में विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थी, शतक पूरा होती ही कोहली ने दर्शकों का अभिवादन अपने अंदाज में किया और फिर अनुष्का को फ़्लाइंग किस देकर इसे सेलिब्रेट किया।

सचिन तेंदुलकर ने विराट के साथ पहली मुलाकात याद कर ट्वीट किया 

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर विराट कोहली को बधाई दी, उन्होंने विराट कोहली से पहली मुलाकात को याद करते हुए लिखा- जब मैं पहली बार आपसे भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिला था, तो टीम के अन्य साथियों ने आपके साथ मेरे पैर छूने का मज़ाक उड़ाया था। मैं उस दिन अपनी हँसी नहीं रोक सका। लेकिन जल्द ही, आपने अपने जुनून और कौशल से मेरे दिल को छू लिया, मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का एक ‘विराट’ खिलाड़ी बन गया है।’

सचिन तेंदुलकर ने आगे लिखा कि मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा और विश्व कप जैसे सबसे बड़े मंच पर  वो भी  सेमी फाइनल में, अंत में उन्होंने लिखा – मेरे घरेलू मैदान पर ये करना “आइसिंग ऑन द केक” है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews