Rohit Sharma and Virat Kohli : क्या रिटायरमेंट के बाद रोहित-विराट को मिलेगी पेंशन? जानिए क्या है BCCI के नियम, पढ़ें यह खबर

Rohit Sharma and Virat Kohli : बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 रनों से जीत हासिल की। जिसके चलते 13 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने वर्ल्डकप की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है।
Rohit Sharma and Virat Kohli : क्या रिटायरमेंट के बाद रोहित-विराट को मिलेगी पेंशन? जानिए क्या है BCCI के नियम, पढ़ें यह खबर

Rohit Sharma and Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 29 जून 2024 को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। वहीं इस ऐतिहासिक दिन पर टीम इंडिया ने बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में 7 रन से जीत दर्ज की।

दरअसल यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए 17 साल के लंबे इंतजार के बाद आई, जिससे सभी क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब इन्हें बीसीसीआई से पेंशन प्राप्त होगी या नहीं? तो चलिए आज इस खबर में हम आपको बता देते हैं।

दरअसल फाइनल मुकाबले में जब रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए, तब विराट कोहली ने जिम्मेदारी संभाली और टीम को एक प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया। वहीं मैच जीतने के बाद, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। जिससे भारतीय टीम ने वर्ल्डकप उठाने की खुशी के साथ-साथ क्रिकेटप्रेमियों को एक बड़ा झटका भी दिया।

बीसीसीआई का पेंशन नियम:

जानकारी के अनुसार बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) भारतीय क्रिकेटरों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन देती है। हालांकि इसके लिए कुछ विशेष नियम और शर्तें हैं। जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों को एक निश्चित संख्या में मैच खेलने होते हैं, जिसके आधार पर उन्हें पेंशन मिलती है। बीसीसीआई का पेंशन स्लैब फर्स्ट क्लास और टेस्ट क्रिकेट मैचों पर आधारित होता है।

पेंशन की पात्रता:

25 से अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी: जानकारी के अनुसार जो खिलाड़ी भारत के लिए 25 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं, उन्हें 70,000 रुपये प्रति महीने पेंशन मिलती है।
25 से कम टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी: जिन खिलाड़ियों ने 25 से कम टेस्ट मैच खेले हैं, उन्हें 60,000 रुपये प्रति महीने पेंशन मिलती है।
इस लिहाज से, रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही पेंशन के लिए पात्र हैं, क्योंकि दोनों ने ही 25 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं।

‘बीसीसीआई का पूरा पेंशन स्लैब:

दरअसल आपको बता दें कि बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कहलाता है और यह न केवल पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों को, बल्कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को भी पेंशन प्रदान करता है। बीसीसीआई के पेंशन स्लैब के अनुसार:

साल 2003 से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायर होने वाले खिलाड़ी:

1 से 74 मैच खेलने वाले: 30,000 रुपये प्रति महीने पेंशन।
75 से ज्यादा मैच खेलने वाले: 45,000 रुपये प्रति महीने पेंशन।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews