रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहला T20 मैच जीतकर बनाया रिकॉर्ड, विश्व में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

rohit sharma

Ind vs Afg: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 T20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। जहां भारत ने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 6 विकेटों से शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा भले ही जीरो रन बनाकर आउट हो गए हों, लेकिन मैच जीतकर उन्होंने बतौर खिलाड़ी एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना लिया है। रोहित शर्मा यह रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

सबसे ज्यादा T20 मैच जीतने वाले खिलाड़ी बने

राहित शर्मा अफगानिस्तान के T20 सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के बाद विश्व में सबसे ज्यादा T20 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। गौरतलब है कि उन्होंने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कुल 149 मैच खेले हैं। जहां उन्होंने 100 मैचों में जीत दर्ज की है।

सबसे ज्यादा T20 मैच जीतने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

अंतर्राष्ट्रीय T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले 5 खिलाडी इस प्रकार हैं-

  • रोहित शर्मा- 100 T20 मैच जीते
  • शोएब मलिक- 86 T20 मैच जीते
  • विराट कोहली- 73 T20 मैच जीते
  • मोहम्मद हफीज- 70 T20 मैच जीते
  • मोहम्मद नबी- 70 T20 मैच जीते

जीरो रन बनाकर हुए थे आउट

रोहित शर्मा की T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगभग 14 महीने के बाद वापसी हुई। जहां उन्होंने पहले ही मैच में जीरो रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में लक्ष्य को पूरा करते हुए अफगानिस्तान को 6 विकेट से मैच हरा दिया। इस मैच में शिवम दूबे ने शानदार तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews