Ind vs Eng: रोहित शर्मा ने 5वां टेस्ट मैच जीतकर रचा इतिहास, 112 साल पुराने रिकॉर्ड को दोहराने वाले बने पहले भारतीय कप्तान

Indian

Ind vs Eng: भारत घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही थी। वहीं आखिरी मुकाबले के तीसरे दिन ही कमाल की गेंदाबाजी के बदौलत रोहित शर्मा एंड कंपनी ने पारी और 64 रनों से मैच जीत लिया है। अंग्रेजों को लगातार चौथी शिकस्त हाथ लगी है। इस सीरीज में रोहित की टीम 4-1 की बढ़त बनाकर सीरीज जीतने के साथ एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

रोहित शर्मा की कप्तानी में इंग्लैंड के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई है। जहां भारत ने पहले मैच में हारकर लगातार चार मैचों को जीतकर टेस्ट क्रिकेट के 112 साल पुराने इतिहास के दोहरा दिया है। इस जीत के साथ के रोहित शर्मा पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं जिनकी कप्तानी में पहला टेस्ट मैच हारकर सीरीज को 4-1 से जीता हो। गौरतलब है कि भारत के अलावा अभी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ तीन बार ये कारनामा हुआ है। जहां टेस्ट का पहला मैच हारकर टीम ने 4-1 से सीरीज पर कब्जा किया हो। इस कारनामा को भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम ने कर दिखाया है। जिसमें साल 1912 में इंग्लैंड ने करके दिखाया था।

पहला मैच हारकर सीरीज पर 4-1 से कब्जा करने वाली टीम

  • 1897/98- ऑस्ट्रेलिया
  • 1901/02- ऑस्ट्रेलिया
  • 1911/12- इंग्लैंड
  • 2024- भारत

195 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की टीम

आखिरी टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 218 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में भारतीय टीम 477 रनों पर ऑलआउट होकर 259 रनों की बढ़त बनाई थी। वहीं दूसरी पारी में भारत की घातक के गेंदबाजी के आगे ज्यादा देर तक अंग्रेज नहीं टिक पाए और 195 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews