रोहित शर्मा ने किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में दर्ज किए अपने नाम ये बड़े रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया सेमीफाइनल बेहद शानदार रहा। हालांकि इस मैच में रोहित शर्मा ने बड़ा स्कोर नहीं बनाया, लेकिन कई रिकॉर्ड्स उन्होंने इस मैच में तोड़ दिए। दरअसल, रोहित शर्मा आईसीसी के सभी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र क्रिकेट कप्तान बन गए हैं।
रोहित शर्मा ने किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में दर्ज किए अपने नाम ये बड़े रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम अर्जित कर लिया है। दरअसल, अब रोहित शर्मा सभी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। बीते दिन ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर जीत दर्ज करने के साथ ही रोहित शर्मा ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बीते दिन का सेमीफाइनल मुकाबला रोहित शर्मा के लिए बेहद शानदार रहा, उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।

दरअसल, रोहित शर्मा अब एकमात्र ऐसे कप्तान बन गए हैं जो आईसीसी के सभी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुके हैं। रोहित शर्मा सबसे पहले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भी जगह बनाई और टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल का खिताब अपने नाम किया। वहीं, अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भी पहुंच चुके हैं।

रोहित शर्मा के लिए शानदार रहा सेमीफाइनल मुकाबला

इसके अलावा, बीता दिन भारतीय टीम के साथ-साथ रोहित शर्मा के लिए भी बेहद शानदार रहा। दरअसल, रोहित शर्मा आईसीसी वनडे इवेंट्स में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने 42 पारियों में आईसीसी इवेंट्स में 65 छक्के लगा दिए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को पीछे छोड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। क्रिस गेल ने 51 पारियों में 64 छक्के लगाए थे, लेकिन रोहित शर्मा ने यह रिकॉर्ड केवल 42 पारियों में ही तोड़ दिया।वहीं, इस सेमीफाइनल में जीत के चलते भारतीय टीम के नाम भी एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल, दुबई के मैदान पर भारतीय टीम ने बिना हारे 10 वनडे मुकाबले खेले हैं। भारतीय टीम को इन मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि एक मैच टाई रहा है। यानी भारतीय टीम ने दुबई में खेले गए 10 मुकाबलों में से एक भी मुकाबला नहीं हारा है।

ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ा टॉस

सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ। भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम 264 रनों के स्कोर पर सिमट गई, जिससे भारतीय टीम को 265 रनों का लक्ष्य मिला। भारतीय टीम ने शुरुआती झटकों के बाद मैच को संभाला। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शानदार पारियां खेलीं। विराट कोहली ने 84 रन बनाए, जिससे भारतीय टीम 265 रन के लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रही। विराट कोहली को शानदार पारी के चलते मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews