सिडनी में चला रोहित का बल्ला, ठोक दिया शतकों का अर्धशतक, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

आज सिडनी में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा के बल्ले ने रनों की बारिश की। इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर का 50वां शतक पूरा किया। वहीं विराट कोहली ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का 9 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। चलिए जानते हैं मैच का पूरा अपडेट..
सिडनी में चला रोहित का बल्ला, ठोक दिया शतकों का अर्धशतक, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

आज सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच तीसरे वनडे मैच खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के हीरों ने हिटमैच रोहित शर्मा ने धमाकेदार पारी खेली तो वहीं रोहित का साथ निभाया विराट कोहली ने। विराट और रोहित की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को चारों खाने चित कर दिया। रोहित शर्मा ने आज वनडे में 33वां शतक लगाया। इसके साथ दूसरी ओर डटे रहे विरोट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली।

रोहित शर्मा की धमाकेदार पारी

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच सिडनी में खेला जा रहा था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया था लेकिन ये फैसला सही साबित नहीं हुआ। इस बार भारत के घातक गेंदबाजों ने सिर्फ 236 रनों पर टीम को समेट दिया। भारत को जीत के लिए 237 रन का टारगेट मिला और इसके जबाव में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने शतक ठोकते हुए भारत को 9 विकेट से जीत दिलाई। रोहित ने इस मैच में अपना अर्धशतक 63 गेंदों पर पूरा किया और फिर उन्होंने अपना शतक 105 गेंदों पर लगा दिया। रोहित ने नाबाद 121 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

रोहित शर्मा का कैचों का शतक पूरा

रोहित शर्मा ने कैचों का शतक भी पूरा कर लिया है। नाथन एलिस का कैच लपककर रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि हासिल की। रोहित ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 100 कैच पूरे कर लिए है। रोहित ऐसे छठे भारतीय हैं, जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है। रोहित से पहले विराट कोहली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुरेश रैना ही ऐसा कर पाए थे।

ऐसा करने वाले रोहित बने पहले खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रोहित ने पहले वनडे करियर का 60वां अर्धशतक पूरा किया और फिर शानदार पारी जारी रखते हुए शतक लगाया। रोहित ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले मेहमान टीम के बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में कोहली और कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा।

रोहित शर्मा का शतकों का अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित का बल्ला आग उगते हुए दिखाई दिया। रोहित ने जब रनों की बारिश की तो कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। रोहित शर्मा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। ये रोहित का वनडे में कुल 33वां शतक है। वहीं ये उनकी कुल 50वां शतक है। वह टेस्ट मैचों में 12 और टी20 में पांच शतक जमा चुके हैं। इस पारी के साथ रोहित ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। बता दें कि रोहित शर्मा के बल्ले से वनडे फॉर्मेट में 2 साल के बाद शतकीय पारी देखने को मिली है, जिसमें इससे पहले उन्होंने साल 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शतक ठोका था।

रोहित-विराट के प्रदर्शन खड़े हुए सवाल

रोहित और विराट की वापसी के दोनों के प्रदर्शन पर कई सवाल खड़े हो रहे थे। पर्थ वनडे में फ्लॉप हुए रोहित शर्मा के बल्‍ले से एडिलेड के मैदान पर अर्धशतक जरूर आया, लेकिन इसके साथ में कई सवाल भी खड़े हुए। कहा गया कि हिटमैन ने शुरुआत में बेहद धीमी गति से बल्‍लेबाजी की। जिसके चलते टीम इंडिया पावरप्‍ले के सही फायदा नहीं उठा पाई। यही वजह थी कि टीम इंडिया मैच में बड़ा लक्ष्‍य सेट नहीं कर पाई। इसके साथ ही विराट कोहली का बल्ला भी पिछले 2 मैचों में खामोश रहा जिसके बाद कई बातें सामने आई। रोहित और विराट ने सिडनी की पिच पर धुआंधार बल्‍लेबाजी कर अलोचकों का मुंह बंद दिया।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews