रोहित शर्मा आज बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड, बन सकते हैं नए सिक्सर किंग, इस दिग्गज खिलाड़ी को छोड़ देंगे पीछे

आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। वहीं मुकाबले में सभी की निगाहें भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा पर टिकी रहेंगी। बता दें कि मुकाबले में रोहित शर्मा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते हैं।
रोहित शर्मा आज बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड, बन सकते हैं नए सिक्सर किंग, इस दिग्गज खिलाड़ी को छोड़ देंगे पीछे

भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें टेस्ट सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज में भी आमने-सामने होने वाली हैं। आज 30 नवंबर 2025 से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में सभी की निगाहें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आखिरी वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं अब दोनों खिलाड़ियों से साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मुकाबले में अच्छे स्कोर की उम्मीद रहेगी।

आज रोहित शर्मा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने का मौका रहेगा। रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में अब तक 349 छक्के लगा चुके हैं। ऐसे में आज रोहित शर्मा के पास छक्कों के एक ऐसे रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका रहेगा जिसे एक दिग्गज खिलाड़ी ने अपने नाम दर्ज कर रखा है। बता दें कि आज रोहित शर्मा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ सकते हैं।

रोहित शर्मा ये रिकॉर्ड कर सकते हैं अपने नाम दर्ज

अगर आज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा रांची में होने वाले पहले वनडे मुकाबले में तीन छक्के लगा देते हैं तो वह नए सिक्सर किंग बन जाएंगे और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ देंगे। शाहिद अफरीदी ने 398 वनडे मुकाबलों में 351 छक्के लगाए हैं। अब रोहित शर्मा तीन छक्के लगाकर उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं। रोहित शर्मा के नाम अब तक 349 छक्के हैं। अगर रोहित शर्मा तीन और छक्के लगा लेते हैं तो वह शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। शाहिद अफरीदी ने 398 वनडे मुकाबलों में 351 छक्के लगाए। शाहिद अफरीदी ने 23.57 की औसत से 8064 रन बनाए। उन्हें दिग्गज खिलाड़ियों में गिना जाता है। अफरीदी के बल्ले से 6 शतक और 39 अर्धशतक भी निकले। जबकि रोहित शर्मा की बात की जाए तो रोहित शर्मा ने अब तक 276 वनडे मुकाबले खेले हैं और इन मुकाबलों में 349 छक्के लगा दिए हैं। रोहित के बल्ले से 49.22 की औसत से 11370 रन निकले हैं। रोहित ने अब तक कुल 33 शतक और 59 अर्धशतक लगा दिए हैं।

दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगे 3 मुकाबले

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है, जिसका दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि तीसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में 6 दिसंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई है। दरअसल शुभमन गिल में खिंचाव के चलते इस सीरीज से बाहर हैं, जबकि श्रेयस अय्यर को भी मौका नहीं दिया गया है। मगर विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे, जबकि नए खिलाड़ियों के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा भी टीम में नजर आ सकते हैं।

भारतीय टीम के स्वकॉड पर नजर डालें

रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews