इस खिलाडी पर 25 करोड़ खर्च करने की तैयारी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जानिए गेंदबजी की समस्या कैसे दूर करेगी टीम

IPL के मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। इस मेगा ऑक्शन में सभी की नजरें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पर रहने वाली है। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि, टीम ऋषभ पंत के लिए एक बड़ा बजट लेकर चल रही है।
इस खिलाडी पर 25 करोड़ खर्च करने की तैयारी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जानिए गेंदबजी की समस्या कैसे दूर करेगी टीम

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल सभी टीमें प्लेयर्स की लिस्ट तैयार कर रही है। जिन्हें मेगा ऑक्शन में टारगेट कर सकती है। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो RCB इस मेगा ऑक्शन में कई बड़े चेहरों पर बोली लगाने की योजना बना रही है। दरअसल टीम के पास एक बड़ा बजट है। ऐसे में टीम बड़ी रकम में कई खिलाड़ी खरीद सकती है। टीम ने अपनी रिटेन लिस्ट में सिर्फ तीन प्लेयर्स को शामिल किया है। इसमें विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल शामिल है।

वहीं अब टीम बड़े पर्स के साथ मेगा ऑक्शन में उतरने वाली है। बता दें कि इस बार के मेगा ऑक्शन में केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद सिराज जैसे कई बड़े खिलाड़ी रहेंगे।

ऋषभ पंत के लिए टीम ने बनाया बड़ा बजट

वहीं इस ऑक्शन में RCB की नजर ऋषभ पंत पर रहने वाली है। दरअसल ऋषभ पिछले सीजन में दिल्ली के कप्तान रहे थे। वहीं आरसीबी की टीम इस सीजन अपना कप्तान भी मेगा ऑक्शन में तलाश रही है। ऐसे में आरसीबी ऋषभ पंत पर बड़ी रकम खर्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो आरसीबी की टीम ने लगभग 25 करोड़ का बजट बनाया है। जो ऋषभ पंत पर खर्च किया जा सकता है। हालांकि टीम ऋषभ पंत के अलावा केएल राहुल और श्रेयस अय्यर पर भी नजर रख सकती है। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी कप्तानी के दो बड़े चेहरे हैं। ऐसे में टीम कप्तानी के लिए इन दोनों प्लेयर पर दावा खेल सकती है।

कैसे दूर होगी गेंदबाजी की समस्या

हालांकि आरसीबी की कमजोरी हमेशा से ही गेंदबाजी रही है। ऐसे में एक बार फिर टीम के आगे गेंदबाजी का संकट मंडरा सकता है। दरअसल टीम ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम के सबसे चर्चित गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रिटेन लिस्ट में शामिल नहीं किया है। ऐसे में अब टीम के पास कोई भी बड़ा गेंदबाज नजर नहीं आ रहा है। हालांकि टीम मेगा ऑक्शन में मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल पर बड़ी बोली लगा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आरसीबी मोहम्मद सिराज को आरटीएम कार्ड के जरिए एक बार फिर टीम में जोड़ सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews