हरलीन के कैच को सचिन ने कहा Catch Of The Year, सिंधिया ने कहा Truly Incredible

हरलीन के कैच को सचिन ने कहा Catch Of The Year, सिंधिया ने कहा Truly Incredible

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  भारतीय महिला टीम भले ही इंग्लैण्ड के खिलाफ पहला टी 20 मुकाबला हार गई लेकिन हरलीन (Harleen)  ने दुनिया के हर क्रिकेट प्रेमी (Cricket Lover) का दिल जीत लिया है। आज विश्व क्रिकेट में केवल हरलीन देओल (Harleen Deol) के बेहतरीन कैच की चर्चा हो रही है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर  सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने हरलीन के कैच को “कैच ऑफ द ईयर” (Catch of the Year) कहा है वहीँ केंद्रीय मंत्री एवं शानदार बल्लेबाज ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने इसे “ट्रूली इन्क्रेडिबल” (Truly Incredible) कहा है।

इंग्लैण्ड में खेले जा रहे भारत इंग्लैण्ड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी 20 मुकाबले का पहला मैच बारिश से भीग गया और डकबर्थ लुइस नियम के आधार पर भारत 18 रनों से मैच हार गया।  लेकिन विश्वक्रिकेट में आज भारत की हार या इंग्लैण्ड की जीत की चर्चा नहीं हो रही, चर्चा हो रही है भारतीय टीम के 19 ओवर की पांचवी गेंद पर भारतीय फील्डर हरलीन देओल ने जो कमाल किया उसकी।  हरलीन ने जो किया उसे क्रिकेट प्रेमी बार बार हजार बार देख रहे हैं और  सुपर कैच और हरलीन देओल को सुपर वुमेन कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें – जीका वायरस को लेकर मप्र सरकार अलर्ट, CM ने सभी जिलों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

दरअसल भारत की तरफ से  शिखा पांडे 19 वां ओवर फेंक रहीं थी, क्रीज पर सामने थी इंग्लैण्ड की सेट खिलाड़ एमी जोन्स।   4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रनों पर खेल रही एमी जोन्स ने ओवर की पांचवी गेंद को छक्के के लिये बाउंड्री के बाहर करना चाहा लेकिन उसे क्या पता था कि बाउंड्री पर खड़ी हरलीन देओल उसको पैवेलियन भेज देगी।  जैसे ही गेंद हरलीन की तरफ आई हरलीन ने चीते की तरह छलांग लगाई और शरीर बाहर जाने से पहले गेंद को मैदान में अंदर उछाल दिया इतना ही नहीं अपना बैलेंस बनाते हुए डाइव लगाते हुए हवा में फेंकी गेंद को लपक कर इसे कैच को यादगार बना दिया।

ये भी पढ़ें  – महंगाई के खिलाफ Youth Congress ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, नारेबाजी की

सोशल मीडिया पर सुबह से हरलीन देओल के कैच की चर्चा हो रही है। क्रिकेट प्रेमी कैच को सुपर कैच और हरलीन को सुपर वुमेन कह रहे हैं, ट्विटर इंस्ट्राग्राम सहित सभी सोशल मीडिया साइट्स पर कैच की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है । इंगलैंड क्रिकेट ने खुद अपने ट्विटर पर इसे शेयर किया है।

ये भी पढ़ें – OBC Reservation: कमलनाथ के मास्टरस्ट्रोक से हलचल! काट ढूंढने में जुटी BJP

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपन ट्विटर हैंडिल पर हरलीन के कैच का वीडियो  शेयर करते हुए लिखा।  ये एक ब्रिलिएंट कैच है,  मेरे लिए ये कैच “कैच ऑफ द ईयर” है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एवं क्रिकेट लवर शानदार बल्लेबाज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी हरलीन के कैच की तारीफ की है उन्होंने अपने ट्विटर हैंडिल पर लिखा ये अभी तक का एक बेस्ट फील्डिंग क्षण है, ये ट्रुली इन्क्रेडिबल है।

भारत की महिला टीम मैच भले ही हार गई लेकिन टीम की एक खिलाडी के एक एफर्ट ने आज उसे दुनिया के लिए  दिया। BCCI Women ने भी ट्विटर पर लिखा कि भले ही रिजल्ट हमारे फेवर में नहीं रहा लेकिन गेम के लिए कुछ विशेष जरूर हुआ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews