विराट के संन्यास पर क्या बोले सचिन तेंदुलकर? 12 साल पुरानी इस घटना को क्यों बताया खास? जानिए

जैसे ही विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा, वैसे ही बड़े-बड़े दिग्गज हैरान रह गए। विराट कोहली के इस निर्णय के बाद सभी ने उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं दीं। इसी बीच विराट कोहली के पसंदीदा क्रिकेटर और दुनिया भर के मशहूर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी विराट कोहली को लेकर एक स्पेशल पोस्ट किया।
Sachin Tendulkar

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से अलविदा कह दिया है। इसके साथ ही भारत से एक और लीजेंड अब संन्यास ले चुका है। पहले रोहित शर्मा और फिर विराट कोहली भारत को कुछ ही समय में दो बड़े झटके लगे हैं। हालांकि, विराट कोहली का टेस्ट करियर बेहद ही शानदार रहा। उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। विराट कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे जो सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते थे। हालांकि अब भी सचिन का रिकॉर्ड बरकरार रहेगा। बता दें कि विराट कोहली ही वह खिलाड़ी हैं जिन्होंने सचिन तेंदुलकर को रिप्लेस किया था। इसी बीच विराट के रिटायरमेंट पर सचिन ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट किया है।

इस पोस्ट में सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली के साथ एक खूबसूरत किस्सा शेयर किया। उन्होंने विराट को आने वाले भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक सचिन तेंदुलकर, जो खुद क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं, विराट कोहली की तारीफ करते नजर आए।

खूबसूरत किस्सा किया शेयर

अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली के साथ एक खूबसूरत किस्सा शेयर करते हुए लिखा “अब जब आप टेस्ट से रिटायर हो रहे हैं तो मुझे 12 साल पहले का वह समय याद आ रहा है जब मैं अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला था। उस दौरान आपने मुझे अपने पिता का एक पवित्र धागा दिया था। मेरे लिए यह बेहद खास था और मैं इसे कभी नहीं भूल सकता।”


दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने आखिरी मुकाबला मुंबई में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में विराट कोहली भी उनके साथ मैदान में शामिल थे।

जानिए क्या कहा?

वहीं, आगे बोलते हुए सचिन तेंदुलकर ने लिखा “मेरे पास कोई ऐसा धागा तो नहीं है जो मैं तुम्हें वापस कर सकूं, लेकिन मैं यह जरूर कहना चाहता हूं कि तुम मेरी गहरी प्रशंसा और ढेर सारी शुभकामनाएं लेकर जा रहे हो। तुम्हारे चलते कई युवा क्रिकेटरों ने इस खेल की दुनिया को चुना है। तुम्हारा करियर बेहद शानदार रहा है। तुमने भारतीय क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों को बहुत कुछ दिया है। मैं तुम्हें बधाई देता हूं और तुम्हारे स्पेशल टेस्ट करियर पर शुभकामनाएं देता हूं।”

बताने की बात है कि विराट कोहली का टेस्ट करियर बेहद शानदार रहा। विराट ने टेस्ट में 30 शतक लगाए और 9230 रन बनाए। विराट कोहली भारतीय टीम में चौथे सबसे ज्यादा रन और शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर के बाद सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews