Sania Mirza Retirement: खत्म हुआ सानिया मिर्जा का टेनिस करियर, अंतिम टूर्नामेंट में मिली हार

Sania Mirza Retirement: खत्म हुआ सानिया मिर्जा का टेनिस करियर, अंतिम टूर्नामेंट में मिली हार

Sania Mirza Retirement: भारत की प्रसिद्ध टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के लंबे टेनिस करियर का अंत हो चुका है। अंतिम खेल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। डब्ल्यूटीए दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पीयनशिप के पहले राउन्ड में वेरोनोकिया कुदेर्मेटोवा और ल्यूडमिला सैमसोनोवा ने सानिया और उनकी साथ मैडिसन किज को 4-6, 0-6 से हरा दिया है। हार के साथ उनके 20 साल पुराने करियर का अंत मंगलवार को हुआ।

इससे पहले ही सानिया मिर्जा ने टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। 13 जनवरी को उन्होंने नोट लिखकर कहा था कि ऑस्ट्रेलियन ओपन के दुबई चैम्पीयनशिप उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा, जिसमें वो खेलेंगी। लोगों को उम्मीद थी उनका अंतिम मैच जीत भरा होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 1 घंटे के खेल के साथ मुकाबले का अंत हुआ।

सानिया ने अपने करियर में महिला डबल्स कैटेगरी में 3 ग्रैन्ड स्लैम और 43 डब्ल्यूटीए खिताब जीते हैं। वहीं मिक्स्ड डबल्स में भी उन्होनें 3 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया। 2016 में उनके नाम ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला युवल चैंपियन का खिताब हुआ था। लंबे समय तक महिला युगल रैंकिंग में उनका स्थान पहला रहा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews