यशस्वी जायसवाल के रनआउट को लेकर आमने-सामने आए संजय मांजरेकर और इरफान पठान, वीडियो हो रहा वायरल

यशस्वी जायसवाल के रनआउट को लेकर दो भारतीय दिग्गज सामने आ गए हैं। दरअसल संजय मांजरेकर और इरफान पठान ने यशस्वी जायसवाल के विकेट को लेकर अलग-अलग राय रखी है। जानते हैं दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है।
यशस्वी जायसवाल के रनआउट को लेकर आमने-सामने आए संजय मांजरेकर और इरफान पठान, वीडियो हो रहा वायरल

मेलबर्न टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की। पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 82 रन बनाए, लेकिन विराट कोहली के साथ तालमेल में कमी के चलते यशस्वी जयसवाल रन आउट हो गए। उनके इस रन आउट पर अब बड़ा विवाद देखने को मिल रहा है। दरअसल उनके रन आउट के बाद दो बड़े दिग्गज आमने-सामने आ गए हैं। बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने भारत की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला लेकिन वह 82 के स्कोर पर रनआउट हो गए।

वहीं उनके विकेट के बाद संजय मांजरेकर का मानना है, कि विराट कोहली की गलती के चलते यशस्वी जायसवाल आउट हुए हैं, जबकि इरफान पठान का मानना है की यशस्वी जयसवाल खुद की गलती से आउट हुए हैं।

क्या है संजय मांजरेकर का मानना?

दरअसल यशस्वी के रन आउट को लेकर संजय मांजरेकर का कहना है, कि “गेंद धीमी रफ्तार से जा रही थी, मुझे नहीं लगता कि अगर विराट रन लेते तो रन आउट हो जाते हैं। यह यशस्वी जायसवाल का कॉल था और यह रन खतरे से भले ही खाली नहीं था, लेकिन डेंजर की तरफ कोहली नहीं बल्कि यशस्वी भाग रहे थे, ऐसे में विराट द्वारा की गई बचकाना गलती जो कि उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और फैसला कर लिया कि यह रन नहीं है। अगर यशस्वी का फैसला गलत होता तो वह नॉन स्ट्राइकर एंड पर आउट हो जाते।”

जानिए क्या बोले इरफान पठान?

हालांकि संजय मांजरेकर की इस बात से इरफान पठान नाखुश दिखाई दिए। दरअसल इरफान पठान का मानना है, कि यह यशस्वी जयसवाल की गलती है। इरफान पठान का कहना है कि “विराट कोहली इस रन को लेने के लिए इच्छुक नहीं थे, क्योंकि गेंद तेजी से फील्डर की ओर बढ़ रही थी।” इसके साथ ही इरफान पठान ने यह भी कहा है, कि “यह कॉल यशस्वी जयसवाल की थी, लेकिन विराट कोहली का भी हक है कि वह रिस्क से बचने के लिए भागने से मना कर दें।” इस दौरान दोनों खिलाड़ियों में बहस देखने को मिली। संजय मांजरेकर ने कहा कि “अगर आप मुझे बात नहीं करना देना चाहते तो यह ठीक है।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews