FIFA World Cup 2034 की मेजबानी करेगा सऊदी अरब, यहां जानिए 2026 में होने वाला FIFA वर्ल्ड कप कहां खेला जाएगा?

फुटबॉल प्रेमियों के लिए शानदार खबर है। दरअसल 2034 फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी सऊदी अरब को दी गई है। जबकि 2030 फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रूप से स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को द्वारा की जाएगी।
FIFA World Cup 2034 की मेजबानी करेगा सऊदी अरब, यहां जानिए 2026 में होने वाला FIFA वर्ल्ड कप कहां खेला जाएगा?

सऊदी अरब को फीफा वर्ल्ड कप 2034 की मेजबानी दी गई है। इसकी जानकारी फेडरेशन इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA) द्वारा दी गई है। जबकि फीफा वर्ल्ड कप 2030 की मेजबानी संयुक्त रूप से स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को द्वारा की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी अरब देश में फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा चुका है। FIFA World Cup का पिछला सीजन कतर में खेला गया था। जिसे लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने अपने नाम किया था।

वहीं अब एक बार फिर अरब देश को फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी मिल गई है। अब सऊदी अरब फीफा वर्ल्ड कप 2034 की मेजबानी करने वाला है। इसे लेकर फेडरेशन इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से आधिकारिक घोषणा की है।

2026 में होने वाला FIFA वर्ल्ड कप कहां खेला जाएगा?

इसके साथ ही फेडरेशन इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA) की ओर से 2030 फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी को लेकर भी ऐलान कर दिया गया है। दरअसल फीफा वर्ल्ड कप 2030 की मेजबानी संयुक्त रूप से स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को को करने वाले हैं। हालांकि 2026 में भी फीफा वर्ल्ड कप खेला जाएगा। बता दें कि 2026 में खेले जाने वाला फीफा वर्ल्ड कप सयुंक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा।

जानिए कब कब खेला जाएगा फीफा वर्ल्ड कप?

जानकारी दे दें कि हर 4 साल में फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाता है। बता दें कि दुनिया की सबसे महंगी लीग में फीफा वर्ल्ड कप का नाम आता है। इसका क्रेज न सिर्फ अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में है। बल्कि भारत जैसे देश में भी इसके कई फैंस हैं। 2026 के बाद फीफा वर्ल्ड कप 2030 में खेला जाएगा। वहीं उसके बाद 2034 में इसका आयोजन सऊदी अरब में किया जाएगा। फीफा वर्ल्ड कप में लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार जैसे खिलाड़ी दिखाई देते हैं। जिसके चलते फीफा वर्ल्ड कप का उत्साह फैंस में देखा जाता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews