Asia Cup 2023 के रोमांचक मुकाबलों का यहां ले सकेंगे आनंद, फ्री में होगी लाइव स्ट्रीमिंग

Asia Cup live streaming

Asia Cup Live Streaming: 30 अगस्त से एशिया कप की धुआंधार शुरुआत होने वाली है और इस बार इस प्रतिशत टूर्नामेंट को हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के 9 मुकाबला श्रीलंका में आयोजित होंगे वहीं चार मुकाबले का आयोजन पाकिस्तान में किया जाएगा, फाइनल मैच भी श्रीलंका में ही रखा गया है। 30 अगस्त को पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाने वाला है और फाइनल 17 सितंबर को रखा गया है।

एशिया कप इस बार वन डे फॉर्मेट में खेला जाएगा, इसके पहले साल 2018 में भी इस वनडे फॉर्मेट में ही करवाया गया था। साल 2018 का खिताब भारत ने अपने नाम किया था और वैसे भी इंडिया अब तक के खेले गए मुकाबले में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम है।

दो ग्रुप में बंटी टीमें

इस बार वनडे फॉर्मेट में करवाए जा रहे एशिया कप में छह टीम हिस्सा लेने वाली है, जिन्हें दो ग्रुप में बांट दिया गया है। एक ग्रुप में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका है। वहीं दूसरे ग्रुप में पाकिस्तान नेपाल और भारत को शामिल किया गया है। ग्रुप में मुकाबले करवाए जाएंगे और इसके बाद अंत में जो दो टीम बचेगी उनके बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

कहां होगा मुकाबला

एशिया कप के मुकाबले श्रीलंका और पाकिस्तान में रखे गए हैं। जहां यह श्रीलंका के कैंडी में मौजूद पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम और कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में होंगे। वहीं पाकिस्तान के मुल्तान और लाहौर के स्टेडियम में मैच का आयोजन किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और यह मैच 2 सितंबर को मैच रखा गया है।

कहां देख सकेंगे मैच

जाहिर सी बात है कि पाकिस्तान और श्रीलंका में रखे गए इन मैचों को देखने के लिए हर व्यक्ति, वहां पर व्यक्तिगत रूप से नहीं जा सकता है। वैसे भी लोग मैच टीवी या फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देखना पसंद करते हैं। जो लोग एशिया कप का लाइव देखना चाहते हैं, वह स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसे देख सकते हैं। जो हिंदी इंग्लिश के अलावा एचडी में भी चलाया जाएगा। अगर टेलीविजन की जगह आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं तो disney+ हॉटस्टार पर यह बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध होगा। साथ ही इसे होटस्टार पर भी लाइव देखा जा सकेगा।

मैच का समय

टूर्नामेंट में होने वाले मैच के समय की बात करें तो, इनका सीधा प्रसारण दोपहर 3 बजे से होगा। इसे पाकिस्तान और श्रीलंका दो अलग-अलग देश में आयोजित किया जा रहा है, लेकिन फिर भी इसे एक ही समय पर शुरू किया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह दोपहर 3 बजे शुरू हो जाएंगे, जिन्हें टीवी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews