शाहरुख खान का बड़ा कारनामा, लॉस एंजेलिस में बनवाया KKR के नाम का क्रिकेट स्टेडियम

शाहरुख खान ने अपनी क्रिकेट फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए देखा गया एक सपना सच का दिखाया है। इस ग्रुप का एक स्टेडियम लॉस एंजेलिस में बनाया गया है।
Shahrukh Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान केवल एक्टर नहीं हैं बल्कि वह फेमस क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक भी हैं। हिंदी सिनेमा के इस सितारे का क्रिकेट से लगाव किसी से भी छुपा नहीं है। अब ग्लोबल लेवल पर शाहरुख खान ने ऐसा कारनामा कर दिया है जो अब तक किसी भी क्रिकेट फ्रेंचाइजी का मालिक नहीं कर पाया है।

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन शाहरुख खान ने अपना सपना सच कर दिखाया है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम से अमेरिका के शहर लॉस एंजेलिस में एक क्रिकेट ग्राउंड तैयार करवाया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

शाहरुख खान ने बनवाया स्टेडियम

नाइट राइडर्स ग्रुप में क्रिकेट की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है। यह पहली ब्रांड है जिसे अपना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया गया है। इस बारे में शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से जानकारी देते हुए लिखा जो एक सपना था, वो आज हकीकत बन गया है। दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा देखे जाने वाले क्रिकेट को लॉस एंजेलिस तक लाना हम सभी के लिए ऐतिहासिक पल है।

एक्टर ने लिखा आप सभी का LA के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में स्वागत है। यह जगह सिर्फ़ खेल के लिए ही नहीं, बल्कि मनोरंजन और परिवारों के लिए भी बनाई गई है… और ऐसी यादों के लिए जो हमेशा साथ रहेंगी। जयभाई का खास शुक्रिया, जिन्होंने इस सफर में बहुत मदद की है, और साथ ही ICC और Sanjog_G का भी धन्यवाद, जिन्होंने इतना सहयोग दिया। यह LA के लिए, दुनिया भर के क्रिकेट फ़ैन्स के लिए और नाइट राइडर्स परिवार के लिए है। पर्पल और गोल्ड पर भरोसा रखें। LA_KnightRiders के होम ग्राउंड में आपका स्वागत है।

ग्लोबल ब्रांड बन नाइट राइडर्स

शाहरुख खान का नाइट राइडर्स इंटरनेशनल क्रिकेट का ग्लोबल ब्रांड बन चुका है। इसके नाम 9 खिताब हैं। बता दें कि इस ग्रुप की चार प्रोफेशनल फ्रेंचाइजी है कोलकाता नाइट राइडर जो टाटा आईपीएल में खेलती है। अबू धाबी नाइट राइडर्स जो यूएई के इंटरनेशनल T20 लीग में खेलती है। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स जो कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा है। वहीं लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स जो अमेरिका की मेजर क्रिकेट लीग में हिस्सा लेती है। ये दुनिया के सबसे मशहूर T20 क्रिकेट ब्रांड में गिना जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews