HLH नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहा अफगानिस्तान का ये तेज गेंदबाज, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान इन दिनों एक दुर्लभ और खतरनाक बीमारी से लड़ रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो वे दिल्ली के अस्पताल में ICU में भर्ती हैं और जनवरी से उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें HLH नाम की गंभीर बीमारी हुई है।
HLH नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहा अफगानिस्तान का ये तेज गेंदबाज, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं। दरअसल 38 साल के जादरान को HLH नाम की दुर्लभ बीमारी हुई है और फिलहाल उनका इलाज नई दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में वे ICU में भर्ती हैं। वहीं परिवार के मुताबिक जादरान को पिछले साल अक्टूबर में स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें शुरू हुई थीं। शुरुआत में अफगानिस्तान में इलाज कराया गया, लेकिन जब स्थिति गंभीर होने लगी तो डॉक्टरों ने उन्हें भारत में बेहतर इलाज की सलाह दी।

वहीं इसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। हालांकि शुरुआत में हालत में सुधार देखने को मिला था, लेकिन कुछ समय बाद फिर संक्रमण बढ़ गया और उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

जानिए HLH बीमारी क्या है?

दरअसल HLH यानी हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस एक बेहद दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी मानी जाती है। इसमें शरीर की इम्यून सिस्टम जरूरत से ज्यादा सक्रिय हो जाती है और शरीर के ही अंगों को नुकसान पहुंचाने लगती है। इसका असर बोन मैरो, लिवर, प्लीहा और लसीका ग्रंथियों जैसे अहम अंगों पर पड़ सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक यह बीमारी आमतौर पर बच्चों में ज्यादा देखी जाती है, लेकिन कई मामलों में वयस्क भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। जब इम्यून सिस्टम असामान्य तरीके से काम करता है तो शरीर में तेज सूजन, संक्रमण और कई तरह की जटिलताएं पैदा हो सकती हैं।

वहीं जादरान के परिवार ने बताया कि उन्हें गंभीर संक्रमण भी हुआ था, जिसमें टीबी जैसी समस्या भी शामिल थी। दरअसल MRI और CT स्कैन के बाद डॉक्टरों को पता चला कि संक्रमण उनके मस्तिष्क तक पहुंच गया है, जिससे इलाज और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है। फिलहाल डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए हैं और इलाज जारी है।

शापूर जादरान के करियर पर डालें नजर

दरअसल शापूर जादरान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के शुरुआती दौर के अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। वहीं उन्होंने 2009 से 2020 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व किया और कई अहम मैचों में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जादरान ने अपने करियर में 44 वनडे और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इस दौरान उन्होंने कुल 80 विकेट लिए, जिसमें वनडे में 43 और टी20 में 37 विकेट शामिल हैं। उनकी तेज गेंदबाजी और आक्रामक अंदाज के कारण वे लंबे समय तक टीम के अहम गेंदबाजों में गिने जाते रहे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews