शिखर धवन ने सोफी शाइन संग दूसरी बार रचाई शादी, मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचा कपल

फैंस के गब्बर यानी क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी पत्नी सोफी शाइन से दूसरी बार शादी की है। दोनों अपनी शादी रजिस्टर कराने के लिए मैरिज रजिस्ट्रार के ऑफिस पहुंचे।
Shikhar Dhawan

जाने माने भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन एक बार फिर अपने पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल बुधवार को अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए रजिस्टर कार्यालय पहुंचे। यहां दोनों ने कागजों पर साइन कर अपनी मैरिज रजिस्टर करवाई।

बता दें कि इसी साल 21 फरवरी को दोनों ने शादी की है। अपनी शादी के केवल 75 दिनों के अंदर यह दोनों दूसरी बार कानूनी तरीके से शादी करते दिखाई दिए। गुड़गांव के मैरिज रजिस्ट्रेशन कार्यालय में उनके साथ परिवार पर कुछ सदस्य मौजूद रहे। जब लोगों को यह पता चला कि गब्बर अपनी पत्नी के साथ आए हैं तो वहां काफी भीड़ लग गई।

21 फरवरी को हुई थी शादी

अपने फैंस के बीच गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ने इसी साल सोफी शाइन के साथ 12 जनवरी को सगाई और 21 फरवरी को शादी की थी। आयरिश मूल की सोफी आयरलैंड की रहने वाली हैं। जब दोनों ने सगाई और शादी की थी तब फैंस में सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दी थी। इनकी तस्वीरें भी तेजी से वायरल हुई थीं।

शिखर का दूसरा प्यार हैं सोफी

आयरलैंड की रहने वाली सोफी आबुधाबी में नॉर्दन ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में वरिष्ठ पद पर काम करती हैं। उन्होंने मिमरिक इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री ली है। उन्होंने आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। वो फिलहाल नॉर्दन ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में वाइस प्रेसिडेंट हैं।

कब हुई दोनों की मुलाकात

शिखर धवन ने खुद ही बताया था कि सूफी से उनकी पहले मुलाकात दुबई के रेस्टोरेंट में हुई थी। उस समय उन्होंने कैमोफ्लेज ट्राउजर और जैकेट पहना हुआ था। वह बहुत सुंदर दिख रही थी। वहीं सोफी ने बताया था कि शिखर का चेहरा और आंखें उन्हें बहुत पसंद आई थी।

पहली पत्नी से हुआ तलाक

साल 2012 में शिखर धवन ने खुद से 10 साल बड़े आयशा मुखर्जी से शादी की थी। आयशा तलाकशुदा थी और उनकी दो बेटियां भी थी। साल 2014 में कपल ने बेटे जोरावर का स्वागत किया। 2020 से दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी और 2023 में कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूर कर दिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews