अफगानिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शिवम दूबे ने ICC T20 रैंकिंग में यह मुकाम किया हासिल

shivam dube

ICC Men’s T20I Batting Rankings: भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। जिसमें भारत ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर लिया है। वहीं इसी बीच बुधवार को ICC T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग की लिस्ट जारी की है। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में उछाल देखने को मिला है। इसमें सबसे ज्यादा लंबी छलांग शिवम दूबे ने लगाई है। इसी के साथ और भी खिलाड़ियों की रैंकिंग में सुधार देखने को मिला है।

शिवम दूबे ने लगाई लंबी छलांग

अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों ही T20 मुकाबले में शिवम दूबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। जिसके कारण उनकी ICC T20 रैंकिंग में सुधार देखने को मिला है। उन्होंने 414 पायदानों की लंबी छलांग लगाते हुए सीधा 58 वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

टॉप 10 में तीन भारतीय बल्लेबाज शामिल

हालिया में जारी ICC T20 रैंकिंग में तीन भारतीय बल्लेबाज टॉप 10 में शामिल हैं। ICC की जारी लिस्ट में नंबर 1 पर सूर्य कुमार यादव हैं। जबकि दो अन्य बल्लेबाजों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। जिसके कारण टॉप 10 में जगह बना पाए। जिसमें दोनों युवा बल्लेबाज है। उनमें पहला नाम यशस्वी जायसवाल हैं। जिन्होंने 7 पायदान की छलांग लगाते हुए सीधा 6वें पायदान पर आ गए हैं। वहीं रुतुराज गायकवाड़ की रैंकिंग में सुधार हुआ। जिसके कारण वो 9वें पायदान पर आ गए।

अफगानिस्तान के खिलाफ जड़े थे अर्धशतक

भारत के ऑलराउंडर शिवम दूबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले और दूसरे T20 मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों मैचों में नाबाद रहे। बता दें उन्होंने पहले मैच में 40 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली थी। वहीं 32 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews