न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर, बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मिली हरी झंडी

श्रेयस अय्यर भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मैदान पर नजर आ सकते हैं। बता दें कि पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 14 जनवरी और तीसरा व अंतिम मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर, बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मिली हरी झंडी

भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला खेलने के लिए अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। इसे लेकर बुधवार को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से उन्हें हरी झंडी दे दी गई है। बता दें कि अब उनका रिहैब सेशन खत्म हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने इसे लेकर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को एक ईमेल भी भेजा है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि श्रेयस अय्यर का रिहैब अब खत्म हो चुका है और उन्हें रिलीज कर दिया गया है।

जानकारी दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज में श्रेयस अय्यर को उपकप्तान चुना गया है। 31 साल के अय्यर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि टीम के स्क्वाड में यह साफ लिखा था कि अय्यर की टीम में जगह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी।

विजय हजारे ट्रॉफी में अर्धशतक लगाया

हालांकि हाल ही में श्रेयस अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया था। अय्यर ने 82 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी और अपनी फिटनेस साबित की थी। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा और भारत व न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में उन्हें मौका दिया जाएगा। अब ताजा अपडेट के मुताबिक श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मुकाबले में मैदान पर नजर आ सकते हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला 11 जनवरी को बड़ौदा के मैदान पर खेला जाएगा।

जानिए कब हुए थे चोटिल?

जानकारी दें कि श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में चोट लगी थी। 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में फील्डिंग के दौरान श्रेयस चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें सिडनी के अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्हें स्प्लीन की चोट की जानकारी मिली थी। हालांकि इससे उबरने में उन्हें लगभग तीन महीने का समय लग गया। दरअसल श्रेयस अय्यर को पसली के पास गहरी चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग की समस्या से जूझना पड़ा था। हालांकि अब वह पूरी तरह से फिट हैं और मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews