
भारतीय कप्तान शुभमन गिल (shubman gill) का बल्ला जमकर बोल रहा है। इस समय वह अपनी शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा और एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए। इंग्लैंड के साथ खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में शुभमन गिल ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने हर एक मुकाबले में इतिहास रचा है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस लिस्ट में ऐसे भी खिलाड़ियों का नाम है जिन्होंने भारत के लिए हर एक फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया और विदेशी सरज़मीं पर बहुत रन बनाए।
चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि वनडे और T20 क्रिकेट में किस भारतीय कप्तान ने एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है। दरअसल, शुभमन गिल (shubman gill) ने फिलहाल टेस्ट में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है, लेकिन वनडे और T20 में यह रिकॉर्ड किसी और खिलाड़ी के नाम दर्ज है।
टेस्ट सीरीज में भी ज्यादा पीछे नहीं
क्रिकेट रिकॉर्ड्स की जब भी बात की जाती है तो विराट कोहली के नाम को दूर नहीं रखा जा सकता। इसी तरह इस लिस्ट में भी विराट कोहली आपको मिलेंगे। दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल (shubman gill) ने 743 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया है, तो वहीं इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी है। विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में बेहतर भारतीय कप्तान के तौर पर एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली ने 655 रनों के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा कर रखा है। बता दें कि 2016 में घरेलू टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ ही यह कारनामा किया था।
टी20 में तो जलवा
जबकि वनडे और T20 पर नजर डाली जाए, तो विराट कोहली वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान हैं। उन्होंने 2018 में दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ 558 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, दूसरे नंबर और तीसरे नंबर पर भी उनका ही नाम दर्ज है। 2018 में ही विराट कोहली ने वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ एक सीरीज में 453 रन बनाए थे, जबकि 2017 में भी विराट कोहली ने श्रीलंका की टीम के खिलाफ 330 रन बनाए थे।
वनडे क्रिकेट में भी विराट छाए हुए हैं
इसके अलावा T20 क्रिकेट में भी विराट कोहली का जलवा देखने को मिलता है। दरअसल, बेहतर भारतीय कप्तान के तौर पर एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली T20 में भी पहले स्थान पर आते हैं। T20 में 2021 में विराट कोहली ने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ एक सीरीज में 231 रन बनाए थे, जबकि दूसरे नंबर पर भी विराट कोहली का ही नाम है। उन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ 183 रन बनाए थे। हालांकि इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल आते हैं। शुभमन गिल ने 2024 में जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ एक सीरीज में 170 रन बनाए थे। विराट कोहली और शुभमन गिल (shubman gill) दोनों ने ही क्रिकेट में बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर रखे हैं।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

