अब शुभमन गिल को मिलेगी वनडे टीम की भी कप्तानी? क्या रोहित शर्मा को लेना पड़ेगा वनडे से भी संन्यास?

इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर सभी का ध्यान खींच लिया है।
अब शुभमन गिल को मिलेगी वनडे टीम की भी कप्तानी? क्या रोहित शर्मा को लेना पड़ेगा वनडे से भी संन्यास?

भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज में सभी की नजरें शुभमन गिल पर टिकी हुई हैं। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, इस टेस्ट सीरीज के बाद शुभमन गिल को एक बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का भी कप्तान बनाया जा सकता है, यानी रोहित शर्मा से अब वनडे की कप्तानी भी छीनी जा सकती है।

बता दें कि टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा पहले ही संन्यास ले चुके हैं, जिसके चलते अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते नजर आते हैं। लेकिन अब वनडे टीम की कप्तानी पर भी खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, रोहित शर्मा ने हाल ही में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का बड़ा खिताब जिताया था।

श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे दोनों खिलाड़ी  

जानकारी के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल सकती है। ऐसे में इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर शुभमन गिल को चुना जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा सकती है। पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, अब तक बीसीसीआई की ओर से इस मामले में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अगर यह सीरीज होती है तो सबसे बड़ा सवाल है कि भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए कौन सा चेहरा नजर आएगा। इसे लेकर बीसीसीआई द्वारा जल्द ही फैसला लिया जा सकता है।

क्या रोहित से छिन जाएगी कप्तानी?

बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। हालांकि, यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या दोनों खिलाड़ी अपनी फिटनेस को इसी तरह बरकरार रख पाएंगे, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी टी20 और टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में वनडे में खेलना दोनों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकता है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी छीनी जा सकती है और रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा ने टीम मैनेजमेंट से साफ कहा है कि अगर उन्हें वनडे टीम की कप्तानी नहीं मिलती है तो वह वनडे क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले लेंगे। हालांकि, इस मामले में भी बीसीसीआई की ओर से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ द्वारा भी इस बात की पुष्टि नहीं की जाती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews