28वां जन्मदिन मना रही Smriti Mandhana, जानें दुनिया की सबसे महंगी महिला क्रिकेटर का सफर

Smriti Mandhana

Smriti Mandhana Birthday : विश्वभर में अपनी प्रतिभा के माध्यम से पहचान बनाने वाली स्मृति मंधाना आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। जिन्हें “नेशनल क्रश” के नाम से भी पहचाना जाता है। बता दें कि स्मृति एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं और अपनी प्रदर्शन क्षमता के लिए जानी जाती हैं। आज उनके इस खास दिन पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम ले लगातार बधाईंया दे रहे हैं। तो चलिए आज इस खास पर हम आपको उनके जीवन से जुड़े सफर को बताते हैं जो कि काफी प्रेरणादायक है।

16 साल में खेला पहला मुकाबला

बता दें कि महज 16 साल की उम्र में स्मृति ने क्रिकेट के क्षेत्र में करियर की शुरू करते हुए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था जो कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का विषय है। जिसके बाद धीरे-धीरे उनकी गिरनी मैच विनिंग खिलाड़ी के तौर पर की जाने लगी क्योंकि वो बाएं हाथ की विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर भी जानी जाती हैं और इस तरह उन्होंने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई। अब वो भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नेतृत्व कर रही हैं। उनकी धाकड़ बल्लेबाजी, तेज फुटवर्क और जोरदार फ़ील्डिंग की वजह से जानी जाती हैं। उन्होंने अकेले के दम पर कई सारे खिताब अपने नाम किए हैं।

ड्रेसिंग सेंस के लिए भी बनी रहती हैं चर्चा का विषय

वहीं, स्मृति खेल के अलावा अपनी ड्रेसिंग सेंस के लिए भी काफी चर्चित रहती हैं। आए दिन वो नए स्टाइल और लुक में सोशल मीडिया पर तस्वीरे शेयर करती हैं जो कि उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद भी आता है। इसके अलावा, इनका नाम  साल 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 लोगों की फोर्ब्स लिस्ट में शामिल था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्मृति की कमाई करीब 2.85 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं, उनके पास 72 लाख की लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक का टॉप मॉडल कार भी है।

मुंबई में हुआ जन्म

स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम श्रीमान्थ मंधाना हैं और उनकी मां का नाम समिता मंधाना हैं। बता दें कि स्मृति अपने भाई को क्रिकेट खेलते हुए देखकर इतनी इंट्रेस्टेड हो गई कि उन्होंने इसके लिए प्रयास करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ अपने करियर की शुरूआत की।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews