भारत और इंग्लैंड सीरीज का ICC रैंकिंग पर पड़ा बड़ा असर, इस भारतीय बल्लेबाज ने खोया नंबर एक का स्थान

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बदलाव देखने को मिला है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई सीरीज का इस पर बड़ा असर पड़ा है। चलिए जानते हैं ताजा रैंकिंग में किन खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है और किसे फायदा मिला है।
भारत और इंग्लैंड सीरीज का ICC रैंकिंग पर पड़ा बड़ा असर, इस भारतीय बल्लेबाज ने खोया नंबर एक का स्थान

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली है। दरअसल, भारत की नंबर एक बल्लेबाज स्मृति मंधाना अब एक पायदान नीचे पहुंच गई हैं और उनकी बादशाहत खत्म हो गई है। उनकी जगह अब इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर ब्रंट आईसीसी की नंबर एक खिलाड़ी बन चुकी हैं। दरअसल, नेट साइवर ब्रंट ने भारत के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। आखिरी मुकाबले में उन्होंने 98 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसका फायदा अब उन्हें रैंकिंग में मिला है।

इससे पहले आईसीसी की नंबर एक बल्लेबाज स्मृति मंधाना थीं। हालांकि ताजा रैंकिंग में उन्हें एक पायदान का नुकसान हुआ और अब वह दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान ने टीम को संभाला था, हालांकि इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने इंग्लैंड को 2-1 से सीरीज हरा दी थी।

तीन बार इस खिलाड़ी ने टॉप पर जमाया कब्जा

बता दें कि स्मृति मंधाना नेट साइवर ब्रंट से तीन अंक पीछे हैं। इंग्लैंड की कप्तान ने तीसरी बार आईसीसी की टॉप रैंकिंग पर कब्जा जमाया है। बता दें कि वह जुलाई 2023 से अप्रैल 2024 और जून से दिसंबर 2024 तक नंबर एक पर रह चुकी हैं। हाल ही में अपडेट हुई ताजा रैंकिंग में और भी उलटफेर देखने को मिले हैं। पहले पायदान के अलावा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी बड़ा फायदा मिला है। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 84 गेंदों पर 102 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी, जिसका फायदा अब उन्हें रैंकिंग में मिला है। उन्होंने 10 स्थान की लंबी छलांग लगाई है और अब आईसीसी रैंकिंग में वह 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

जानिए बाकी खिलाड़ियों का हाल

इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स को भी दो स्थान का फायदा हुआ है। अब वह 13वें नंबर पर पहुंच गई हैं। भारतीय खिलाड़ी रिचा घोष भी नौ स्थान की लंबी छलांग लगाकर 39वें स्थान पर पहुंच गई हैं। बता दें कि रिचा घोष इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर मौजूद हैं। उनके कुल 516 अंक हो चुके हैं। इसके अलावा ताजा रैंकिंग में आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को भी फायदा मिला है। आयरलैंड की आर्ला प्रेंडरगैस्ट को 11 स्थान का फायदा हुआ है, अब वह 22वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि गेंदबाजों में वह 10 स्थान की छलांग लगाकर 33वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews