ओलंपिक क्लोजिंग सेरेमनी में श्रीजेश और मनु लहराएंगे तिरंगा, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

पिछले कुछ दिनों से स्पोर्ट्स लवर्स को ओलंपिक खेलों का आनंद लेते हुए देखा जा रहा था। लगभग 3 हफ्ते तक चलने के बाद आज ओलंपिक गेम्स का समापन होगा।
Olympic closing ceremony

Olympic Closing Ceremony: तीन सप्ताह तक दर्शकों का दिन रोमांच और मनोरंजन से भरने वाले ओलंपिक गेम्स का आज यानी 11 अगस्त को समापन होने वाला है। भारतीय समय के मुताबिक पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन रात 12:30 पर होगा। इसका सीधा प्रसारण भारतीय दर्शक भी देख सकते हैं।

ओलंपिक का उद्घाटन समारोह सीन नदी के किनारे किया गया था। लेकिन क्लोजिंग सेरेमनी परंपरागत तरीके से आयोजित की जाएगी। 80000 दर्शकों से भरे हुए स्टेट डी फ्रांस में इसका रंगारंग आयोजन होगा। इस सेरेमनी में ओलंपिक का हिस्सा बनने वाले सभी देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे। ये समारोह ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, देश और मेजबान की सफलता के जश्न के रूप में मनाया जाएगा।

कौन होंगे भारतीय ध्वजवाहक

ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में दो बार ओलंपिक पदक विजेता रह चुके श्रीजेश और मनु भाकर भारतीय ध्वजवाहक होंगे। बता दें कि श्रीजेश ने हॉकी में ब्रॉन्ज जीतकर अपने करियर से संन्यास लिया है।

भारत में कब और कहां देखें सेरेमनी

अगर आप ये सेरेमनी देखना चाहते हैं तो स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के चैनलों पर सीधा प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक रात 12.30 बजे से देखा जा सकता है। ये सेरेमनी लगभग ढाई घंटे की होगी। जियो सिनेमा पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में देखी जा सकती है।

ओलंपिक में भारत का सफर

ओलंपिक गेम 2024 में भारत के परफॉर्मेंस की बात करें तो एक बार फिर भारत गोल्ड जीतने से चूक गया। आजादी के बाद से अब तक 16 बार भारत ओलंपिक में भाग ले चुका है। पिछली बार-बार टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक गोल्ड समेत कुल सात पदक जीते थे। इस साल में ओलंपिक गेम्स में भारत केवल 6 पदक ही जीत पाया है जिनमें से एक भी गोल्ड नहीं है। भारत को 1 रजत और 5 कांस्य मिले हैं। 117 भारतीय एथलीटों के दल में से मनु भाकर ने भारत को दो पदक दिलाए हैं और नीरज चोपड़ा ने रजत पर कब्जा किया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम और नीरज ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews