SRH vs MI Pitch Report: आईपीएल के आठवे मुकाबले में आज हैदराबाद और मुंबई की होगी टक्कर, मैच से पहले यहाँ जानें पिच रिपोर्ट

SRH vs MI Pitch Report: आईपीएल के आठवे मुकाबले में आज हैदराबाद और मुंबई की होगी टक्कर, मैच से पहले यहाँ जानें पिच रिपोर्ट

SRH vs MI Pitch Report: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले की तैयारियाँ तेजी से चल रही हैं। यहाँ सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। दोनों ही टीमें इस सीजन के शुरुआती मुकाबले में हारकर आ रही हैं। खासकर, हैदराबाद को पिछले मैच की हार का अपेक्षित असर हो सकता है, जबकि मुंबई अपने प्रदर्शन में सुधार करने की चाह में होगी। दोनों ही टीमें पिच और मौसम के अनुसार अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा रही हैं। वहीं आज के मैच से पहले हम आपको मैदान की पिच के बारे में जानकारी देने वाले है।

कैसी रहेगी आज की पिच?

दरअसल हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच विशेष रूप से बल्लेबाजों के लिए उपयुक्त मानी जाती है। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिलता है, जो कि इस मैच में एक इंट्रेस्टिंग फैक्टर हो सकता है। दरअसल इस मैदान की बात की जाए तो यहाँ लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का अच्छा रिकॉर्ड रहा है। हालांकि पिच पर गेंद रूककर आ सकती है, जिससे गेंदबाजों को अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीमें पहले गेंदबाजी करने को पसंद करती हैं।

दोनों टीमों आमने-सामने:

दरअसल हैदराबाद और मुंबई टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में कई मुकाबले हुए हैं, जिसमें से कुछ बहुत ही रोमांचक और टेंशन भरे रहे हैं। दोनों टीमों के बीच कुल 21 मुकाबले हुए हैं, जिनमें हैदराबाद ने 9 में और मुंबई ने 12 में जीत हासिल की है। यह दोनों टीमों के बीच का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड है जो इस मुकाबले को और भी दिलचस्प बनाता है। इसके अतिरिक्त, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों का रिकॉर्ड बराबर रहा है।

मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

हैदराबाद की टीम: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को यानसन, भुवनेश्वर कुमार, पैट कमिंस (कप्तान), टी नटराजन, मयंक मार्कंडेय इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में है।

मुंबई की टीम: ईशान किशन, रोहित शर्मा, नमन धीर, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएट्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया जा सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews