SRH vs RR: आज आईपीएल 2024 में हैदराबाद बनाम राजस्थान (SRH vs RR) की होगी टक्कर, जानें कौन मारेगा बाजी, कैसी होगी आज की पिच?

SRH vs RR: आज आईपीएल 2024 के 17वे सीजन का 50वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के बीच खेला जाएगा। आज होने वाला यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
SRH vs RR: आज आईपीएल 2024 में हैदराबाद बनाम राजस्थान (SRH vs RR) की होगी टक्कर, जानें कौन मारेगा बाजी, कैसी होगी आज की पिच?

SRH vs RR: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में आज हैदराबाद के सामने राजस्थान की चूनौती होने वाली है। आईपीएल के 41वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) आमने सामने होंगे है। दरअसल यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है। आपको बता दें कि दोनों ही टीमों के बीच यह मैच काफी रोमांचक देखने को मिल सकता हैं।

दरअसल इस सीजन में राजस्थान की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है। जबकि हैदराबाद का भी यह सीजन काफी अच्छा जा रहा हैं। वहीं अब आज के मुकाबले में हैदराबाद की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी ताकि उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी हो सके।

वहीं इस मैच से पहले आज हम इस खबर में आपको आज के मैच की पिच के बारे में जानकारी देने वाले है। दरअसल आज का यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा तो चलिए जानते है आज की पिच कैसी खेलने वाली है।

कैसी होगी आज की पिच?

जानकारी दे दें कि आईपीएल 2024 का पहला मैच हैदराबाद में जब खेला गया था, तो यहां रनों की जबरदस्त बारिश दिखाई दी थी। दरअसल हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बड़ा स्कोर (277) रन बनाया था। हालांकि इसके बाद भी ज्यादा अंतराल से मैच को नहीं जीत सकी थी। मुंबई इंडियंस ने भी इस मैदान पर 246 रन बना दिए थे।

यहां खेले गए मुकाबले में एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड बना था। आपको बता दें की हैदराबाद के इस मैदान की पिच फ्लैट रहती है जिससे बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती हैं। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलती है। आपको बता दें दें कि इस स्टेडियम में रन चेज करने वाली टीम को ज्यादा फायदा रहता है।

आज के मैच के लिए दोंनो टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11:

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), नितिश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और जयदेव उनादकट, उमरान मलिक।

राजस्थान रॉयल्स की टीम: संजू सैमसन (कप्तान & विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल, रियान पराग।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews