BAN VS SL: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका ने टीम का किया ऐलान, वनडे विश्व कप के बाद इस गेंदबाज की हुई वापसी

Sri Lanka

BAN VS SL: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज होने वाली है। जिसके लिए श्रीलंका की टीम ने 16 सदस्यीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी कुशल मेंडिस को दी गई है। जबकि उप कप्तान की जिम्मेदारी चरिथ असलंका को सौंपी गई है।

विश्व कप के बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी

वनडे विश्व कप 2023 के बाद बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में लाहिरू कुमारा की वापसी हुई है। आपको बता दें लाहिरू ने अब तक कुल 28 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने कुल 37 विकेट हासिल किए हैं।

ये रहा मैच का शेड्यूल

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की T20 की सीरीज खेली गई थी। जिसमें श्रीलंकाई टीम ने 2-1 की बढ़त बनाकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था। वहीं अब 3 वनडे मैचों की सीरीज होने जा रहा है जिसका पहला मैच 13 मार्च 2024 को होने वाला है। आइए जानते हैं कब-कब होगा मैच

  • पहला वनडे- 13 मार्च- ज़ोहुर अहमद चौधरी स्टेडियम
  • दूसरा वनडे- 15 मार्च- ज़ोहुर अहमद चौधरी स्टेडियम
  • तीसरा वनडे- 18 मार्च- ज़ोहुर अहमद चौधरी स्टेडियम

वहीं इसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जोकि इस तारीख से शुरू होगा-

  • पहला टेस्ट मैच- 22-26 मार्च- सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
  • दूसरा टेस्ट मैच- 30 मार्च- 3 अप्रैल- ज़ोहुर अहमद चौधरी स्टेडियम

ये रहा टीम का वनडे टीम का शेड्यूल

कुसल मेंडिस (कप्तान), चरिथ असलांका (उपकप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिंदु मेंडिस, सहान अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा,  डुनिथ वेललागे, अकिला धनंजय, प्रमोद मदुशन, लाहिरु कुमारा, चमिका करुणारत्ने और दिलशान मदुशंका खिलाड़ी शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews