SL W VS SA W ODI: श्रीलंका महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर रचा इतिहास, इस मामले में बनी नंबर-1

Chamari Athapaththu

SL W VS SA W ODI: साउथ अफ्रीका और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई, जिसके तीसरे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने एक इतिहास रच दिया। दरअसल, महिला टीम ने तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम को 6 विकेट से हराकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो गई। आपको बता दें साउथ अफ्रीका टीम 50 ओवर में 5 विकेट पर 301 रन बनाई थी। वहीं 302 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई महिला टीम ने 44.3 ओवर में 4 विकेट पर 305 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। साथ ही महिला क्रिकेट इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा रन चेज करने में श्रीलंकाई टीम कामयाब हुई है।

They record the highest successful run-chase in Women’s ODIs. Sri Lanka beat South Africa by six wickets and level the 3-match ODI series 1-1! #WomenCricket #SAvSL #LionessesRoar pic.twitter.com/29HhxKeKrq

— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) April 17, 2024

श्रीलंकाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे

श्रीलंका और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे 1-1 की बराबरी से टाई रही। सीरीज का एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था। वहीं आखिरी मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने महिला क्रिकेट टीम के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रन चेज किया है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, महिला क्रिकेट टीम में सबसे बड़े रन चेज के मामले में इस मुकाबले के पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले नंबर पर थी। आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने साल 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 289 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में कामयाब हुई थी।

महिला वनडे में सबसे बड़ा स्कोर चेज करने वाली टीम

  • श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका- 302 रन
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड- 289 रन
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत- 283 रन
  • न्यूजीलैंड बनाम भारत- 280 रन
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत- 278 रन

चमारी अट्टापट्टू ने जड़ा शतक

श्रीलंका महिला टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में नाबाद शतकीय पारी खेली। इस दौरान अट्टापट्टू ने 139 गेंदों में 26 चौके और 5 चौके की मदद से 195 रन बनाने में कामयाब हुई। इस स्कोर की मदद से चमारी अट्टापट्टू महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली तीसरी खिलाड़ी बन चुकी हैं। यह उनका सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इसके पहले चमारी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2017 में 178 रनों की पारी खेली थी।

महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधित स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी

  • 232 रन- अमलिया केर
  • 229 रन- बेलिंडा क्लार्क
  • 195 रन- चमारी अट्टापट्टू
  • 188 रन- दीप्ति शर्मा
  • 184 रन- लौरा वोल्वार्ड
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews